IPL 2020: 4 में से 3 मैच जीत सकते थे हम, अतिरिक्त बॉलर को खिलाने पर होगा विचार- केएल राहुल
नई दिल्लीः केएल राहुल का कहना है कि उनकी टीम पिछले चार में से तीन मुकाबले जीत सकती थी। लेकिन ये क्रिकेट है और दिन के अंत में जो आंकड़े आपके पास हैं वही आपकी किस्मत को तय करने जा रहे हैं। राहुल की बात में दम है क्योंकि उन्होंने केवल एक ही मैच खराब खेला है और यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। फैंस के दिलों में पंजाब की टीम ने इस बार खास जगह बनाई है लेकिन इन तीन हारों ने टीम को खतरे की घंटी से आवाजें सुनानी शुरू कर दी है।
इस मैच में केएल की कप्तानी औसत दिखाई दी जबकि मुंबई की टीम अपराजित दिखाई दी। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग के दौरान 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे जिसके जवाब में किंग्स इलेवन 143 रन पर ही सीमित रहा।
मुंबई की टीम से जूझना आगे किसी के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि डिकॉक को छोड़कर लगभग सभी घातक बल्लेबाजों ने किसी ना किसी मैच में अपने मन को तस्सली देने वाली पारी खेल ली है और इस बार नंबर हार्दिक पांड्या का था जिन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 30 रन कूट दिए।
मैच के बाद केएल राहुल ने कहा-
"जाहिर है निराश हूं। पीछे मुड़कर देखें, तो हम चार में से तीन जीत सकते थे। इस खेल में हमने कुछ गलतियां कीं। महत्वपूर्ण है कि हम अब मजबूत होकर वापस आएं। नई गेंद से विकेट अच्छा लग रहा था। पता नहीं कि यह उसके बाद धीमा हो गया। एक अन्य गेंदबाजी विकल्प अच्छा होगा - एक ऑल-राउंडर विकल्प जो अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकता है।"
बात यह है कि डेथ ओवर में राहुल के पास काफी संसाधन नहीं है और ग्लेन मेक्सवेल व जिमी नीशम से गेंदबाजी कराना फायदे का सौदा साबित नहीं हो रहा है।
"यह तय करने के लिए कोचों के साथ बैठे रहेंगे कि क्या हम एक अतिरिक्त गेंदबाज खेलना चाहते हैं। जब तक कि ऑरेंज कैप किंग्स इलेवन के साथ रहती है, मैं खुश हूं। उन्होंने (अग्रवाल ने) बहुत मेहनत की और उस टोपी के हकदार थे। मुझे यकीन है कि मैं इसे जल्द ही हटा लूंगा।"
बता दें कि मयंक 4 मैचों में 246 रन बनाकर टॉप पर चल रहे हैं जबकि राहुल 239 रन बनाकर कुछ ही कदम दूर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
