For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूज़ीलैंड के सामने 136 रनों का लक्ष्य

By Super

वेस्टइंडीज़ में चल रहे तीसरे ट्वेन्टी-20 विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा है.

श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया. महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 81 रन बनाए.

गयाना में चल रहे इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

लेकिन श्रीलंका की शुरुआत काफ़ी धीमी रही. तिलकरत्ने दिलशान 19 गेंदों पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो कप्तान कुमार संगकारा 11 गेंद पर चार रन ही बना सके.

लेकिन दूसरे छोर से महेला जयवर्धने जमे रहे और शानदार बल्लेबाज़ी की. अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे दिनेश चांडीमल ने 29 रन बनाए.

कपूगेदरा ने 11 रन बनाए. विस्फोटक बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या को आख़िरी ओवर में उतारा गया और उन्हें एक गेंद खेलने का भी मौक़ा नहीं मिला.

श्रीलंका की ओर से महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए. जयवर्धने ने अपनी पारी में दो छक्के भी मारे.

न्यूज़ीलैंड की ओर से शेन बॉन्ड ने दो विकेट लिए, जबकि नाथन मैकुलम, टिम साउदी, जैकब ओरम और स्कॉट स्टाइरिस को एक-एक विकेट मिले.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+