India vs England: अगले 10 साल तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेंगे ऋषभ पंत: किरन मोरे
चेन्नई। भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर किरन मोरे ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल पंत जिस तरह से भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं उसकी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि उनकी विकेट कीपिंग में सुधार की अभी काफी गुंजाइश है लेकिन जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उसका हर कोई मुरीद है। लगातार चार पारियों में अर्धशतक लगाने के बाद पंत की तारीफ करते हुए किरन मोरे ने कहा कि अगले 10 सालों तक वह भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे।
किरन मोरे ने कहा कि पंत को अभी और सलाह और मदद की जरूरत है ताकि वह अपनी स्किल को बेहतर कर सके। उन्हें बीसीसीआई की मदद की जरूरत है, बीसीसीआई को उनके लिए एक स्पेशलिस्ट विकेट कीपिंग कोच नियुक्त करना चाहिए। बता दें कि किरन मोरे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। वर्ष 2004 में महेंद्र सिंध धोनी के चयन के समय मोरे चयनकर्ताओं की टीम में शामिल थे।
मोरे ने कहा कि पंत अभी युवा हैं और सिर्फ 23 साल के हैं, हम उन्हें बहुत जल्दी जज कर रहे हैं। वह बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। जब एडम गिलक्रिस्ट आए थे तो शुरुआत में उन्हें भी बतौर विकेट कीपर काफी संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन वह बाद में विकेट के पीछे सुपरमैन बने और विकेट के आगे भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। हम पंत को समय देना चाहिए। उन्हें मुश्किल कैच लेने होंगे और स्टंपिंग को बेहतर करना होगा। लगातार अंतराल पर यह गलतियां स्वीकार नहीं की जा सकती हैं।
इसके अलावा मोरे ने कहा कि पंत ने उन मैचों में जरूर अच्छी बल्लेबाजी की है जिसमे वह विकेट कीपिंग अच्छी नहीं कर सके। हर बार उनकी विकेट कीपिंग को लेकर सवाल खड़ा होता है। वो टीम के लिए रन बनाते हैं। वो टीम के लिए टेस्ट मैच जिताते हैं। आखिर किस विकेट कीपर ने अकेले भारत को टेस्ट मैच जिताया है। लेकिन ऋषभ पंत ने यह करके दिखाया है, वह अच्छे विकेट कीपर बन सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
