विंडीज हुआ फ्लाॅप, माइकल वाॅन बोले- ये टीम हरा सकती है इंग्लैंड को
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दाैरे की शुरूआत जीत के साथ की थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड कमजोर दिखी। अनुमान था कि टीम इस बार सबको चाैंकाएगी, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से विंडीज को पस्त करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। अब इंग्लैंड को अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने ही। इसके शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तानी टीम टेस्ट क्रिकेट में विंडीज से बेहतर है और उसे हरा सकती है।
माइकल वॉन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ''मैं विंडीज को कमजोर नहीं कह रहा हूं, लेकिन पाकिस्तान उससे बेहतर टेस्ट टीम है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे इस सीरीज का इंतजार है। यह रोचक होगी। इंग्लैंड अगर साउथम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की तरह खेला तो पाकिस्तानी टीम उसे हरा सकती है।'' वाॅन ने आगे कहा, "बाबर आजम और अजहर अली दो शानदार के बल्लेबाज हैं, जिन्हें पता है कि इंग्लैंड के कंडिशंस में कैसे खेलना है। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो वो स्कोर बोर्ड पर काफी ज्यादा रन लगाना चाहेंगे। वैसे मुझे यकीन है कि उनका प्लान भी कुछ ऐसा ही होगा। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम वाकई इस दौरे पर इंग्लैंड की टीम को चुनौती दे सकती है।"
बता दें कि इस दौरे पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 5 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। टेस्ट सीरीज 25 अगस्त को खत्म होगी। जिसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज को 28 अगस्त से खेली जाएगी। सभी टी20 मैचों को साउथम्पटन में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ 30 जुलाई, 1 और 4 अगस्त को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
