Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इन अदाओं पर बोल्ड हुए युजवेंद्र चहल, तस्वीरों में देखें धनश्री का खूबसूरत अंदाज

Yuzvendra Chahal Engagement: Know who is Mystery Girl Dhanshree Verma | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में इस समय ट्विटर पर युजवेंद्र चहल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कारण है उनकी अचानक सगाई हो जाना। सगाई से पहले किसी को बिल्कुल खबर नहीं थी कि चहल प्यार में हैं, लेकिन शनिवार उन्होंने एक खूबसूरत लड़की के साथ सगाई कर सबको खुशखबरी थी। सगाई की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चहल को बधाईयां मिलने लगीं। चहल की मंगेतर, धनश्री वर्मा कोई आम लड़की नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं जो कोरियोग्राफर के साथ यू-ट्यूब पर भी फेमस हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं।

धनश्री की अदाओं पर हुए बोल्ड

धनश्री की अदाओं पर हुए बोल्ड

चहल ने टीम इंडिया में राैनक लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। सीनियर हो या जूनियर, चहल मजाक बनाने में बिल्कुल परहेज नहीं करते। यही कारण है कि मस्ती भरा माहाैस बनाने के लिए बीसीसीआई ने उनके नाम से टीवी चैनल भी शुरू किया है। लेकिन चहल धनश्री के सामने बोल्ड कैसे हुए, ये उनकी मगेंतर की इंस्टाग्राम पर अलपोड तस्वीरें बता सकती हैं। धनश्री का खूबसूरत अंदाज चहल को दीवाना कर गया। यही कारण है कि उन्होंने प्यार का इजार करने में भी देरी नहीं दिखाई।

यूट्यूब पर भी लुभा रहा है उनका अंदाज

यूट्यूब पर भी लुभा रहा है उनका अंदाज

धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। इस यूट्यूब चैनल पर वह अपने डांस अकाडमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं। इस चैनल पर धनश्री के अंदाज खूब लुभा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे हैं फाॅलोअर्स

इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे हैं फाॅलोअर्स

चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकन अब इनकी संख्या 6 लाख 30 से पार जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 11:18 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+