'अब हार्दिक पर निर्भर नहीं रह सकते', पूर्व चयनकर्ता ने बताया किसे देना चाहिए माैका
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या खेल के सभी प्रारूपों में भारत के लिए ऑलराउंडर रहे हैं। 25 वर्षीय पांड्या ने अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी क्रम और शानदार गेंदबाजी से टीम में संतुलन बनाए रखा है। भारत ने उनकी क्षमताओं का लाभ उठाया क्योंकि उन्होंने ना सिर्फ एक अतिरिक्त बल्लेबाज की बल्कि गेंदबाज की भूमिका भी निभाई। हालांकि हार्दिक को पिछले 2 साल में पीठ को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। चोट के कारण कुछ समय गायब रहने के बाद, हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आए।
अपनी पीठ की समस्याओं के कारण पांड्या सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने पूरे कोटे की गेंदबाजी करने के लिए वापस नहीं लौटे हैं। टीम प्रबंधन उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लाने की कोशिश कर रहा है। वहीं शार्दुल ठाकुर में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की क्षमता है और भारत ने हाल ही में कुछ माैके भी दिए हैं। शार्दुल ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रर्दशन किया था , लेकिन उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए नहीं चुना गया था ।
ऐसे में अब पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि समय आ गया है कि शार्दुल जैसे खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के स्थान के लिए तैयार किया जाए क्योंकि हार्दिक लंबे प्रारूप में गेंदबाजी करने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं। सरनदीप ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "केवल हार्दिक पर अब आप निर्भर नहीं रह सकते। आपको इस बारे में खबर नहीं है कि वह कब सभी फाॅर्मेट में गेंदबाजी करने के लिए फिट होगा। इसलिए शार्दुल जैसे किसी को तैयार करने की जरूरत है। शार्दुल के अलावा यहां तक कि विजय शंकर या शिवम दुबे भी हैं।" .
सरनदीप ने कहा कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को माैका देना चाहिए। सरनदीप ने कहा, "उस सीरीज में रोटेशन होगा। यह सिराज को ज्यादा से ज्यादा मैच देने का सही समय है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। अगर उसे देरी से माैका दिया जाता है तो फिर लय हासिल करने में देरी होगी।'' सरनदीप ने कहा, "थोड़े लचीलेपन की जरूरत है। आप अपने दो स्पिनरों के साथ खेलते हैं लेकिन अगर परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं तो अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
