Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट में भारत के सामने बड़ी मुश्किल, रिषभ पंत-जडेजा नहीं करेंगे बल्लेबाजी!

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 407 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए और पारी को घोषित कर दिया। चौथी पारी में 407 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और दोनों ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन एक बार फिर से दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके। शुभमन गिल जहां 31 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर कीपर को अपना कैच थमा बैठे तो दूसरी ओर 52 रन की पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा कमिंस की गेंद पर लेग साइड में पुल मारने के चक्कर में स्टार्क को अपना कैच दे बैठे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।

हालांकि पांचवे दिन के खेल की शुरुआत टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा करेंगे। लेकिन पांचवे नंबर पर हनुमा विहारी के बाद टीम के दो बल्लेबाजों पर सवाल खड़ा हो गया है। रिषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बैटिंग करने पर अभी भी संशय बरकरार है। रिषभ पंत को इंजरी के बाद नेट पर स्टैप और बिना स्ट्रैप के अभ्यास करते हुए देखा गया, लेकिन इस दौरान वह सहज नजर नहीं आ रहे थे। वहीं रवींद्र जडेजा भी पहली पारी में बैटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है। रवींद्र जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से वह बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे जबकि रिषभ पंत की कोहनी की चोट उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

ऐसे में जब रवींद्र जडेजा और रिषभ पंत के बैटिंग करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा व हनुमा विहारी पर ही टीम का पूरा दारोमदार है। इन्हीं तीनों बल्लेबाजों को टीम की कमान को संभालना होगा और पांचवे दिन मैदान में टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से अजिंक्या रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी, उसके बाद उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से भारतीय कप्तान टीम की नैय्या पार लगा सकते हैं।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 13:13 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+