For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस खिलाड़ी ने खिताब क्या जीता प्रेस कॉन्फ्रेंस में नंगा ही पहुंच गया, देखें वीडियो

नई दिल्ली। किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने खेल में खिताब जीतना एक सपना होता है और जब ये सपना पूरा होता है तो वो उसे खास अंदाज में सेलीब्रेट कर अपनी खुशी का इजहार करता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मेसी या फिर क्रिस गेल हर कोई अपनी जीत का जश्न खास अंदाज में मनाता है। जश्न मनाने का एक ऐसा ही तरीका स्नूकर चैंपियन मार्क विलियम्स ने अपनाया।

दरअसल सोमवार को अपने करियर की तीसरी वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीतने के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अर्धनग्न होकर पहुंचे थे। मार्क को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि उन्होंने वादा किया था कि अगर वह यह चैंपियनशिप जीते तो अर्धनग्न होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्क काफी भावुक भी नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने अबतक के सफर के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कई बार उनके मन में यह खेल छोड़ने का विचार आया था। मार्क ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी वह और खेलना चाहते हैं और अगर वह अगली बार भी जीते तो न्यूड होकर फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

आपको बता दें कि मार्क इस खेल के पुराने चैंपियन भी हैं। उन्होंने इससे पहले 2000 और 2003 में यह चैंपियनशिप जीती थी। इसबार उन्होंने जॉन हिगिन्स को 18-16 से हराकर मुकाबला जीता। 43 साल की उम्र में चैंपियन बनकर वह इसे जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 1978 में वेलशन रेय रीयरडॉन ने इसे जीता था।
हालंकि इस जीत के बाद उनका ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है आप भी देखिए-

Story first published: Tuesday, May 8, 2018, 17:17 [IST]
Other articles published on May 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+