Year Ender : रोहित शर्मा ने साल 2020 में खेले सिर्फ 3 वनडे मैच, फिर भी नाम किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मैदान पर बुधवार को खेले गये तीसरे और आखिरी वनडे मैच के साथ ही भारतीय टीम ने साल 2020 में अपने आखिरी एकदिवसीय मैच को खेला और जीत के साथ अंत किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम को अपने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी महसूस हुई जिनकी गैर मौजूदगी में भारतीय टीम को सिडनी के मैदान पर लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
इसके चलते भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-1 से गंवा दिया। भारतीय टीम के लिये यह साल वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा। विराट कोहली की टीम ने कोरोना से प्रभावित इस साल में कुल 9 वनडे मैच खेले जिसमें से सिर्फ 3 ही मैचों में उसे जीत मिली। इस दौरान उसे भारत में खेली गई वनडे सीरीज में ही 2-1 से जीत हासिल हुई जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: AUS vs IND: 12 साल में पहली बार कोहली ने दोहराया यह शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आकंड़े
वहीं पिछले साल बेहद शानदार फॉर्म में रहे भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस साल सिर्फ 3 मैच ही खेल सके लेकिन इस बीच उन्होंने साल के अंत में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने इस साल सिर्फ 3 ही वनडे मैचों में शिरकत की जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेली गई सीरीज रही।
इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक लगाते हुए 3 मैचों में 171 रन बनाये। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन रहा और वो साल 2020 में भारत के लिये किसी मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गये। रोहित ने यह पारी इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू के मैदान पर खेली थी जो कि इस साल वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ पारी बन गई है।
और पढ़ें: AUS vs IND: कैनबरा में पहली बार हुई यह चीजें जिसने भारत को जिताया मैच, यह पल बना टर्निंग प्वाइंट
वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा चोट के चलते वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गये थे और वापस भारत लौट आये थे। जिसके चलते कीवी टीम ने विराट सेना को पहले वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया तो वहीं टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया। इस दौरे पर रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने कीवी टीम को 5-0 से हराया था।
गौरतलब है कि आईपीएल में चोट लगने की वजह से रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे की सीमित ओवर्स सीरीज से एक बार फिर आराम दिया गया जिसके चलते वह कंगारू टीम के खिलाफ फिर नहीं खेल सके। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। ऐसे में अगर वह टीम के साथ होते तो बिल्कुल उम्मीद है कि इस सीरीज का नतीजा बदला हुआ होता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
