सोहैल तनवीर विश्व कप से बाहर
सोहैल तनवीर न्यूज़ीलैंड के दौरे पर गए थे
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ सोहैल तनवीर विश्व कप में नहीं खेलेंगे. घुटने की चोट के कारण तनवीर विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
उनकी जगह जुनैद ख़ान को टीम में शामिल किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने सोहैल की जगह जुनैद को टीम में शामिल किए जाने को मंज़ूरी दे दी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोहैल तनवीर के बारे में एक बयान जारी किया है.
इस बयान में कहा गया है- मेडिकल पैनल का मानना है कि सोहैल की चोट ठीक हो रही है लेकिन विश्व कप तक पूरी तरह फ़िट होने के लिए उन्हें और समय की ज़रूरत है.
जुनैद ख़ान की उम्र 21 साल है और अभी तक उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. वे बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं. वे 35 प्रथम श्रेणी मैचों में 167 विकेट ले चुके हैं.
विश्व कप शुरू होने से पहले ही पाकिस्तानी टीम को कई झटके लग चुके हैं. पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने स्पॉट फ़िक्सिंग में पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट, मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर पर पाबंदी लगाई है.
इनमें से मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर तेज़ गेंदबाज़ हैं. अब सोहैल तनवीर के टीम से बाहर होने से पाकिस्तानी तेज़ आक्रमण पर असर होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
