Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेटी के साथ घर में क्रिकेट खेलते हुए नज़र आए केन विलियमसन, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियसन इस समय अपनी रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। विलियमसन फिटनेस हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। काफी समय से वह मैदान से बाहर हैं। उनको अप्रैल में आईपीएल के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह वापस अपने देश लौट गए थे।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान विलियमसन के घुटने में चोट लग गई थी।व अह फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। चोट की गहराई देखते हुए केन विलियमसन वापस चले गए थे और टूर्नामेंट में आगे नहीं खेले रहे।

अब उनका एक शानदार वीडियो सामने आया है। विलियमसन अपनी बेटी के साथ मिलकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए हैं। घर में ही वह खेल रहे हैं। विलियमसन के बेटी घर में उनको टेनिस बॉल से गेंदबाजी कर रही है। केन उस पर आराम से खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो गया है।

न्यूजीलैंड की टीम के लिए केन विलियमसन का जल्दी फिट होना काफी अहम बात है। केन विलियमसन टीम के कप्तानी भी हैं और वर्ल्ड कप भी सामने आ रहा है। पिछले वर्ल्ड कप में कीवी टीम फाइनल में पहुंची थी। वहां इंग्लैंड ने उनको पराजित कर दिया था।

वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से देखा जाए तो केन विलियमसन का टीम में होना जरूरी है। यही वजह है कि केन विलियमसन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। खबरें भी आई थीं कि केन विलियमसन वर्ल्ड कप तक शायद फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। आने वाले दिनों में चीजें और स्पष्ट हो जाएंगी।

Story first published: Tuesday, July 4, 2023, 19:04 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+