क्या फिल्मी पिच पर ओपनिंग करने वाले हैं वीरेंदर सहवाग, बयान ने फैन्स को किया कन्फ्यूज
नई दिल्ली। अपने बिंदास अंदाज और हाजिरजवाब स्टाइल के लिये मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। क्रिकबज के लाइव शो हैप्पी गो लक्की कनवर्सेशन्स में स्पोर्टस एंकर गौरव कपूर से बात करते हुए सहवाग ने खुलासा किया कि वो एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जिसका निर्देशन बॉलीवुक के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,'मैंने अपना डिनर बीच में छोड़ा हुआ है। राजकुमार हिरानी बेहद शानदार फिल्म बना रहे हैं जिसकी कहानी वो मुझे सुना रहे थे, कहानी का बाकी का हिस्सा सुनना अभी बाकी है।'
और पढ़ें: DC vs SRH: 5 खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली ने हैदराबाद को रौंदा, अंकतालिका में हासिल किया पहला पायदान

शुबमन को खुलकर करनी चाहिये बल्लेबाजी
जहां साफ नजर आ रहा है कि सहवाग का यह बयान मजाक में दिया गया है तो वहीं पर कुछ फैन्स को शंका हो गई है कि क्या वो सच में किसी मूवी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बीच वीरेंदर सहवाग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर शुबमन गिल को लेकर सलाह दी है कि उन्हें ज्यादा आजाद और निडर होकर बल्लेबाजी करनी चाहिये। सहवाग का मानना है कि गिल को टीम के स्कोर की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिये क्योंकि उनके बाद 9 और बल्लेबाज हैं जिन्हें खेलना के लिये आया।
उन्होंने कहा,'शुबमन गिल को खुलकर बल्लेबाजी करनी चाहिये, फिर यह मायने नहीं रखता कि परिस्थिति कैसी है। उन्हें रन को लेकर परेशान नहीं होना चाहिये। उनके बाद 9 और बल्लेबाज खेलने के लिये आने वाले हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा सोचना नहीं चाहिये अगर उन्हें खराब गेंद मिलती है तो उस पर बड़ा शॉट मारना चाहिये और अगर नहीं मिलती है तो बस टच कर सिंगल लेना चाहिये।'

गिल के पास है कई महान खिलाड़ियों से ज्यादा काबिलियत
सहवाग का मानना है कि शुबमन गिल के पास क्रिकेट के कई महान खिलाड़ियों से ज्यादा काबिलियत है। पुराने समय के खिलाड़ियों के पास मजबूत मानसिकता है जो कि उन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर लिया गया। अगर गिल सफल बैटर बनना चाहते हैं तो उन्हें अपनी मानसिकता को लेकर काम करना चाहिये।
उन्होंने कहा,'टी20 क्रिकेट वो प्रारूप नहीं हैं जहां पर आपको हर गेंद पर रन बनाना होता है, वह आप लंबे प्रारूप के मैचों में करते हैं जहां पर 50 का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इस प्रारूप में आपको बल्लेबाजी ही ऐसी करनी होती है। ऐसे में आपको अपनी बल्लेबाजी में दबाव लेने की दरकार है। आप को जाकर सिर्फ पहुंचना हैं और मारते रहना है। अगर आप कनेक्ट करते हैं तो आप मैच विनर बन जाते हैं और नहीं कर पाते हैं तो नहीं बन पाते हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आप नहीं कर पाये तो कोई और वो काम कर देगा।'

छक्का मारना मानसिकता की बात है काबिलियत की नहीं
सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि यह स्किल की बात नहीं है बल्कि मानसिकता की बात है। यह ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर आपके पास ऐसी मानसिकता है कि आप किस तरह से खेलेंगे तो आप कुछ भी कर सकते हैं। बैटर्स के पास छक्का मारने की काबिलियत होती है लेकिन यह उनकी मानसिकता है जो उनके दिमाग में शक भर देती है और शॉट खेलने से रोक देती है।
आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है, जहां पर केकेआर की टीम आरसीबी को आसानी से हराकर आ रही है तो वहीं पर मुंबई की टीम को सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
