For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सोमदेव बर्मन पहुंचे ATP सेमीफाइनल में

सेंचुरियन। भारत को खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है कि इंडिया के टॉप मोस्ट टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एटीपी दक्षिण अफ्रीकन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने शुक्रवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी रिक डे वोएस्ट को 3-6, 7-6, 6-1 से हरा दिया। सोमदेव ने इस मुकाबले को 138 मिनट में अपने नाम किया।

आपको बता दें कि गुवाहटी में जन्मे सोमदेव देवबर्मन चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय एवं किसी भी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले प्रकाश अमृतराज जुलाई 2008 में अमेरिका के न्यूपोर्ट में आयोजित हॉल ऑफ़ फ़ेम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचे थे।

इसके अतिरिक्त डबल्स में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लिएंडर पेस 1998 चेन्नई ओपन के सेमीफाइनल में पहुँचे थे। सोमदेव अमेरिका की वर्जीनिया यूनीवर्सिटी के कॉलेज चैम्पियन रह चुके हैं। टेनिस के पावरहाउस अमेरिका की राष्ट्रीय कॉलेज चैम्पियनशिप ऍनसीएए के 2007 और 2008 के चैम्पियन सोमदेव कॉलेज टेनिस के इतिहास के सफलतम खिलाड़ियों में से हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+