हार के सिलसिले को तोड़ने में नाकाम रहे सोमदेव

स्टाकहोम। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पहले दौर की हार के सिलसिले को तोड़ने में एक बार फिर नाकाम रहे। उन्हें यहां स्टाकहोम ओपन के शुरूआत दौर में जर्मनी के वाइल्ड कार्ड धारक टोमी हास के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी को छह लाख यूरो की हार्डकोर्ट प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में एक घंटे और 25 मिनट में 6-7, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

यह दुनिया के 84वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव और 2002 में दूसरे नंबर के खिलाड़ी रहे हास के बीच पहला मुकाबला था। हास की रैंकिंग फिलहाल 290 है। पिछले चार महीने में सोमदेव ने डेविस कप सहित आठ टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया जिसमें वह सिर्फ दो मैच जीतने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट में हालांकि रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोड़दार ऐसाम उल हक कुरैशी के रूप में युगल वर्ग में अब भी भारत की चुनौती मौजूद है।

बोपन्ना और कुरैशी को शीर्ष वरीयता दी गई है और भारत-पाक की यह जोड़ी अपने अभियान की शुरूआत आस्‍ट्रिया के जूलियन नोल और पोलैंड के लिकास कुबोट के खिलाफ करेगी। भारतीय खिलाडी को छह लाख यूरो की हार्डकोर्ट प्रतियोगिता के कडे मुकाबले के बाद हार झेलनी पडी। पीछले काफी समय से उनको लगातार हार का सामना करना पड रहा है।

Story first published: Tuesday, October 18, 2011, 16:26 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+