हार गए सोमदेव, चिलिच चैम्पियन
इस तरह प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड के ज़रिए प्रवेश पाने वाले सोमदेव का ख़िताब जीतने का सपना टूट गया. लेकिन फ़ाइनल में पहुँचने तक का उनका सफ़र शानदार रहा.
फ़ाइनल में पहुँचने के क्रम में उन्होंने पूर्व नंबर वन कार्लोस मोया और प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त इवो कार्लोविच को मात दी.
लेकिन फ़ाइनल में चिलिच ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले सेट में सोमदेव ने संघर्ष तो किया लेकिन चिलिच के आगे उनकी कुछ चल नहीं रही थी.
कमज़ोर खेल
चिलिच ने पहला सेट 6-4 से जीता. लेकिन इसके बाद तो वे पूरे फ़ॉर्म में आ गए. उन्होंने धमाकेदार टेनिस का प्रदर्शन किया.
दूसरे सेट में सोमदेव ने अच्छा खेल दिखाया
दूसरी ओर सोमदेव हताश और परेशान नज़र आएँ और चिलिच एक के बाद एक सर्विस ब्रेक करते रहे. दूसरे सेट में एक समय चिलिच 5-2 से आगे चल रहे थे.
लेकिन सोमदेव ने चिलिच की सर्विस ब्रेक करके स्कोर को 5-5 और फिर 6-6 तक पहुँचाया. लेकिन टाई ब्रेकर में एक बार फिर चिलिच का अनुभव काम आया और उन्होंने जीत हासिल कर ली.
इस तरह उन्होंने चेन्नई ओपन का ख़िताब अपने नाम किया जबकि सोमदेव को उप विजेता बन कर ही संतोष करना पड़ा.
सेमी फ़ाइनल तक पहुँचने के क्रम में सोमदेव ने कार्लोस मोया और इवो कार्लोविच को मात दी थी. सेमी फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला जर्मनी के रेनर श्यूटलर से था.
लेकिन कलाई की चोट के कारण श्यूटलर मैच से हट गए और इस तरह सोमदेव को वॉक ओवर मिल गया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
