Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोमदेव ने किया एक और उलटफेर

क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से मात दी. दूसरे दौर में सोमदेव ने स्पेन के कार्लोस मोया को हराया था.

इस प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड के ज़रिए प्रवेश पाने वाले सोमदेव ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहला सेट टाई ब्रेकर में गया तो दूसरे सेट में उन्होंने कार्लोविच को कोई मौक़ा नहीं दिया.

पहले सेट में मुक़ाबला टक्कर का था. इसका अंदाज़ा इसी से लगता है कि ये सेट टाई ब्रेकर तक गया. टाई ब्रेकर में सोमदेव ने संयम दिखाया और दम भी.

शानदार खेल

इसी का नतीजा था कि उन्होंने टाई ब्रेकर में 7-4 से जीत हासिल की. टाई ब्रेकर में चौथी वरीयता प्राप्त कार्लोविच को पटखनी देने के बाद सोमदेव का उत्साह बढ़ गया.

दूसरे सेट में उन्होंने कार्लोविच को परेशान करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. कार्लोविच परेशान रहे और सोमदेव ने सर्विस ब्रेक करके 6-4 से सेट जीतकर सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली.

अन्य क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबलों में क्रोएशिया के मारसिन सिलिच ने सर्बिया के यान्को टिपसारविच को 6-4, 0-6 और 6-4 से मात दी.

स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स ने चेक गणराज्य के लूकास ड्लोही को 7-5, 2-6 और 6-4 से मात दी. जबकि जर्मनी के रेनर श्यूटलर ने जर्मनी के ही ब्योर्न फ़ाऊ को 6-2 और 7-5 से मात दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+