For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सोमदेव ने फ़ाइनल में जगह बनाई

By Bbc
सीधे सेटों में जीते सोमदेव. भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन दक्षिण अफ़्रीका ओपन टेनिस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. वर्ष 2009 में चेन्नई ओपन के फ़ाइनल में पहुँचने के बाद सोमदेव दूसरी बार किसी एटीपी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचे हैं.

मॉन्टेकसीनो में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सेमी फ़ाइनल में सोमदेव ने दक्षिण अफ़्रीका के इज़ाक वैन डर मर्व को सीधे सेटों में 6-2 और 6-4 से मात दी. वैन डर मर्व को वाइल्ड कार्ड के ज़रिए इस प्रतियोगिता में प्रवेश मिला था.

पहले सेट में सोमदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दो बार वैन डर मर्व की सर्विस ब्रेक करके एक समय 4-0 से बढ़त ले ली थी. फिर 39 मिनट में ही पहला सेट 6-2 से जीत लिया. दूसरे सेट में वैन डर मर्व ने कुछ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन सातवें गेम में सोमदेव ने उनकी सर्विस ब्रेक की.

दूसरा सेट 6-4 से जीतकर सोमदेव ने दूसरी बार किसी एटीपी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में जगह बनाई है. इस पूरी प्रतियोगिता में सोमदेव ने शानदार प्रदर्शन किया और अभी तक उन्होंने सिर्फ़ एक सेट ही गँवाया है.

राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने फ़ाइनल में जगह बनाने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि उनके विपक्षी खिलाड़ी ज़्यादा नर्वस थे और इसलिए वे ज़्यादा ग़लतियाँ भी कर रहे थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+