WTC Final: नासिर हुसैन ने नहीं कहा- 'भारतीय बल्लेबाज बाबर-विलियमसन से सीखें,' जानें क्या है बयान की सच्चाई
WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ, जिसके कारण इंडिया को ट्रॉफी गंवानी पड़ी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन द्वारा टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिए गये बयान को लेकर चौंका देने वाला सच सामने आया है।
वायरल बयान में हुसैन ने सुझाव दिया कि भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से पेसरों से निपटने के तरीके के बारे में सुझाव ले सकते हैं, लेकिन इस बयान की सच्चाई कुछ और ही है।
दरअसल, नासिर हुसैन ने इस सुझाव को पूरी तरह से फेक करार दिया है। उन्होने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके नाम पर बाबर आजम और विलियमसन को लेकर दिया गया बयान फर्जी है। नासिर हुसैन के नाम से वायरल हो रहे बयान में कहा गया कि 'भारतीय बल्लेबाजों को लेकर वास्तव में निराश हूं।'
वायरल बयान में आगे कहा गया कि, 'उनके फैंस ऐसा कहने के लिए मेरे पीछे पड़ सकते हैं मगर मुझे लगता है कि भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को बाबर आजम और केन विलियमसन से सीखने की जरूरत है कि जब गेंद घूम रही हो तो तेज गेंदबाजों को कैसे खेलना चाहिए। वे दोनों काफी लेट से खेलते हैं।'
वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पराजित होने के बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से बुरी हार हराया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस तरह से लड़खड़ाई की आखिरी के 7 विकेट 70 रन के भीतर गिर गए। साल 2021 के बाद लगातार दूसरी बार भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल हारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
