महामामारी के बावजूद IPL की लोकप्रियता ने तोड़ा रिकॉर्ड, दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस इस वर्ष की शुरुआत से कोरोना महामारी की मार से जूझ रही थी, ऐसे में समय में जब हर तरफ निराशा का माहौल था तो इस बीच आईपीएल का आयोज किया गया। अहम बात यह है कि इस बार बिना दर्शकों के ही आईपीएल का टूर्नामेंट खेला गया। लोग अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान तो नहीं जा सके लेकिन टीवी और मोबाइल फोन पर लोगों ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। बिना दर्शकों के भी इस बार का आईपीएल सीजन काफी सफल रहा, इसकी बड़ी वजह यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीवी पर पर मैच को देखने के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए।
इस बार आईपीएल की व्यूवरशिप में रिकॉर्ड 28 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। इस सीजन में खिलाड़ियों को कोरोना महामारी की वजह से बायो बबल में रहना पड़ा। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया कि आईपीएल की हमेशा से ही यह कोशिश रहती है कि लोगों को विश्व स्तर का खेल मुहैया कराया जाए। उन्होंने आईपीएल के आयोजक ड्रीम-11 का भी इस सफल आयोजन के लिए शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इससे पहले वीवी आईपीएल का प्रायोजक था, लेकिन आखिरी समय में चीनी उत्पाद के विरोध के बीच बीसीसीआई ने वीवो से करार खत्म कर इसे ड्रीम-11 को दे दिया था।
बृजेश पटेल ने कहा कि ड्रीम-11 ने पूरे आईपीएल सीजन में फैंस को सक्रिय रखा। मैच काउंटडाउन, ड्रीम 11 चैंपियंस फैंस वॉल और वर्चुल गेस्ट बॉक्स की वजह से इस बार का आईपीएल अन्य सीजन से अलग था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने डिजिटल माध्यम पर फैंस को जोड़ने की अनूठी मुहिम शुरू की। मुंबई इंडियंस की टीम ने एमआई लाइव, पल्टन प्ले और राजस्थान रॉयल्स ने कम्युनिटी बेस्ट कार्यक्रम सुपर रॉयल्स की शुरुआत की। ड्रीम-11 के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा कि आईपीएल भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है, हम इसी तरह का फैंन बेस ड्रीम-11 के लिए देखकर काफी खुश हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
