साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 में 97 रनों से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को उनके ही घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है।
कंगारूओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार (26 फरवरी) को न्यूलैंड्स में श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में 97 रनों की भारी भरकम जीत दर्ज की और श्रृंखला में 2-1 से कब्जा जमा लिया।
सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (37 रन पर 57) और कप्तान आरोन फिंच (37 रन पर 55) ने आस्ट्रेलिया को 193/5 के स्कोर पर पहुंचाया, इससे पहले लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने दो शानदार आउटफील्ड कैच लिए और तीन ओवरों में 2/10 का आंकड़ा दर्ज किया।
वहीं प्रोटियाज कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पकड़ने के करीब नहीं आ पाए, पहले ही ओवर में कप्तान क्विंटन डी कॉक का विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
मिशेल स्टॉर्क को 2.3 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट लेने के चलते मैन ऑफ द मैच दिया गया है जबकि आरोन फिंच को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज के दो मैचों में साउथ अफ्रीका ने अपने टी20 इंटरनेशल इतिहास के दो सबसे कम स्कोर भी दर्ज किए। तीसरे मुकाबले में बने 96 रन उनके द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे कम स्कोर था। इन्हीं दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को उनकी सबसे बड़ी हार भी नसीब हुई। तीसरे मुकाबले में मिली 97 रनों की हार उनकी टी20 में तीसरी सबसे बड़ी हार भी है।
संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 193/5 (डेविड वार्नर 57, आरोन फिंच 55; तबरेज शम्सी 1-25)
15.3 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 96 ऑल आउट (रस्सी वैन डेर डूसन 24, हेनरिक लालासेन 22; एश्टन एगर 3-16, मिशेल स्टार्क 3-23)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
