For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जिस लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया, खिलाड़ी ने उसी से रचाई शादी

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की से शादी के बंधन में बंध गए हैं। करीब चार महीने पहले एक 18 वर्षीय लड़की ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। वर्ल्‍ड रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्‍ठ 58वें पायदान पर पहुंचने वाले 25 वर्षीय सौम्‍यजीत को इस आरोप के बाद कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स की टीम से बाहर कर दिया गया था।उन्हें एशियाई गेम्स में भी जगह नहीं मिली है।

वापसी की राह मुश्किल:घोष का कहना है उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही सारी कानूनी प्रक्रियांए निपट जाएंगी।अदालत में चल रही सुनवाई जल्दी ही पूरी हो जाएगी।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य तीसरे ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनका कहना है कि वह काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं।उनका वजन भी काफी बढ़ गया ।सारा ध्यान खेल से हटकर कानूनी दाव पेंच में फंस गया है। घोष कहते हैं कि उनकी वापसी काफी मुश्किल है लेकिन उन्हें रास्ता निकालना होगा।बता दें कि वह इससे पहले लंदन और रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधितव कर चुके हैं।

भविष्य पर ध्यान:
संबंधों के बारे में बात करते हुए घोष का कहना है कि , जब हमने डेटिंग शुरू की थी, तब वह नाबालिग थी और मैं 22 साल का था। मैं अब भी युवा हूं। अब मैं पीछे नहीं देखना चाहता हूं। मैं अपना ध्यान भविष्य पर लगाना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि अदालत में यह मामला जल्द सुलझ जाएगा और मैं अभ्यास शुरू कर पाऊंगा।

बता दें कि घोष के खिलाफ जब यह मामला दर्ज हुआ था तब वह जर्मनी में खेल रहे थे। भारत में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह यूरोप के तीन-चार अलग अलग देशों में ही रुके रहे और मई में स्वदेश वापस आए।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 10:04 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+