Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC से पहले स्टार स्पोर्टस ने रिलीज किया 'मौका-मौका' कैंपेन, भारत-पाक मुकाबले को लेकर जारी हुआ वीडियो

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/ Screenshot

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अपनी समाप्ति की ओर है और इसका दूसरा क्वालिफायर मैच शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़े टी20 लीग के खत्म होने के बाद यूएई और ओमान में ही आईसीसी की ओर से 5 साल बाद टी20 विश्वकप का आयोजन होने वाला है। 5 साल बाद खेले जाने वाले इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर से होना है जिसके तहत क्वालिफायर में 8 टीमें खेलेंगी और 4 टीमें सुपर 12 के लिये क्वालिफाई करेंगी। सुपर 12 का आगाज 23 अक्टूबर से होना है लेकिन दुनिया भर के फैन्स की नजरें 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान पर मैच है।

इस मैच के साथ ही भारतीय टीम अपने विश्वकप कैंपेन का आगाज करेगी। यूं तो इस मैच के लिये किसी तरह के कैंपेन की दरकार नहीं है लेकिन 2011 विश्वकप के बाद से भारत-पाक मैच के लिये शुरू हुए एड कैंपेन मौका-मौका ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और फैन्स को इस मैच के साथ ही मौका-मौका कैंपेन के वीडिया का भी इंतजार होता है।

और पढ़ें: ट्रैविस हेड ने जड़ा लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित शर्मा, अली ब्राउन के क्लब में हुए शामिल

मौका-मौका कैंपेन के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गये विश्वकप मुकाबलों के रिकॉर्ड को पाकिस्तानी फैन के नजरिये से दिखाया जाता है जिसमें पाकिस्तानी फैन को भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का इंतजार होता है। उल्लेखनीय है कि वनडे और टी20 विश्वकप में खेले गये प्रारूप में अब तक दोनों टीमों के बीच 17 बार मुकाबले खेले गये हैं जिसमें भारत ने हर बार जीत हासिल की है। इस आंकड़े को देखते हुए पाकिस्तानी फैन्स को अब तक पटाखे फोड़ पाने का मौका नहीं मिल सका है।

टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस ने यूएई में खेले जाने वाले इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के बहुप्रतिक्षित मुकाबले को लेकर एक बार फिर से मौका-मौका कैंपेन की शुरुआत की है और फैन्स के लिये इस बहुप्रतिक्षित एड का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैन एक बार फिर से पटाखों का डिब्बा लेकर यूएई में एक भारतीय टीवी सेल्समैन के स्टोर में पहुंचता है।

और पढ़ें: जानें क्यों T20 विश्वकप 2021 की भारतीय जर्सी में जड़े हैं तीन सितारे, एमएस धोनी से है गहरा कनेक्शन

जहां पर बेहद मजेदार बातचीत के दौरान भारतीय सेल्समैन उन्हें पटाखे के बजाय टीवी फोड़ने का मौका देने की सलाह दी है। गौरतलब है कि स्टार स्पोर्टस की तरफ से रिलीज किया गया यह वीडियो महज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं।

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 20:25 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+