2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चर्चा जारी, मोटेरा सर्वश्रेष्ठ स्थल : बत्रा
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि वह 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत द्वारा संभावित बोली के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के साथ बातचीत कर रहे हैं। बत्रा ने यह भी पुष्टि की कि वह मोटेरा में नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल के रूप में प्रस्तावित करेंगे।
बत्रा ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म ट्रांसस्टेडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर कोई मुझसे वर्तमान में उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल के बारे में पूछता है, तो वह निश्चित रूप से मोटेरा स्टेडियम होगा।आईओए प्रमुख ने कहा, "हां ये है कि ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की मेजबानी के लिए हमारे पास कोई बेहतर कोई स्टेडियम नहीं है। मैं यह नहीं कह सकता कि 2036 तक क्या होगा। लेकिन मैं अहमदाबाद को उद्घाटन समारोह के लिए स्थल के रूप में प्रस्तावित करूंगा।"
यह भी पढ़े- IPL 2021 : जानिए कब-कहां होंगे प्लेऑफ मुकाबले, हारने वाली टीम को मिलने माैका
बत्रा ने आगे कहा, "जब आप जिस मैदान पर उद्घाटन समारोह करते हैं, तो इसका मतलब है कि एथलेटिक्स भी वहीं खेला जाएगा और एथलेटिक्स ओलंपिक में सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।" उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों की मेजबानी तीन या चार शहरों में की जा सकती है और आईओए 2036 के लिए भारत की संभावित बोली के बारे में आईओसी के साथ बना हुआ है। उन्होंने कहा, "यदि हम 2036 के ओलंपिक के बारे में बात करते हैं, तो हां, इसके लिए हमारी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से बात चली हुई है। आईओए के अध्यक्ष होने के नाते आईओसी के साथ मेरी चर्चा इस विषय पर होती है। 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर हम दो-तीन में अंतिम फैसला लेंगे। सालों और हम वर्तमान में आईओसी के साथ इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर में आईओए चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद भारत की बोली के लिए एक उचित प्रस्तुति तैयार की जाएगी। भारत 2036 खेलों के लिए छह या सात संभावित दावेदारों में से एक है। बत्रा ने कहा, "भारत दुनिया के रडार पर आ गया है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। 2036 तक यह दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
