Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: बांग्लादेश को छोड़कर बाकी सभी देशों के खिलाड़ी रहेंगे पूरे सीजन में मौजूद

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि बांग्लादेश को छोड़कर हर देश के खिलाड़ी इस सीजन की पूरी अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुरुवार (18 फरवरी) को नीलामी से ठीक पहले यह जानकारी दी गई है।

हालांकि, यह कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की उपलब्धता अभी कंफर्म की जानी बाकी है। साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए रीढ़ की हड्डी बन गए हैं - कगिसो रबाडा, एनरिक नार्जे (दोनों दिल्ली) जैसे प्रमुख खिलाड़ियों साथ फाफ डु प्लेसिस, लुंगी एनगिडी (दोनों सीएसके) भी दमदार हैं। आईपीएल 9-10 अप्रैल को शुरू होने और लगभग 50 दिनों तक चलने की उम्मीद है।

बीसीसीआई ने मंगलवार रात फ्रेंचाइजी को लिखा, "कोई भी (बांग्लादेश) खिलाड़ी 19 मई से आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होगा या इससे पहले ही चला जाएगा अगर उनकी कोई सीरीज आईपीएल विंडो के दौरान होगी।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में घोषणा की थी कि श्रीलंका तीन मैचों की श्रृंखला के लिए मई में देश का दौरा करेगी। श्रीलंकाई खिलाड़ियों की उपलब्धता की भी पुष्टि नहीं की जा सकी है। नीलामी में बांग्लादेश से चार और श्रीलंका से नौ शामिल हैं।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की पूर्ण उपलब्धता की पुष्टि की। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जून में दोनों देशों के बीच निर्धारित श्रृंखला के बावजूद भी पूरी तरह से उपलब्ध होंगे। इंग्लिश टीम के सभी फॉर्मेट में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा शायद नहीं होंगे। यह दो मैच की टेस्ट सीरीज होगी जो कि जून में है। ये खिलाड़ी हैं- बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, और जोस बटलर।

नीलामी आज दोपहर को शुरू होने जा रही है। यह चेन्नई में 3 बजे शुरू हो जाएगी।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 13:58 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+