दक्षिण अफ्रीका की रफ्तार के सामने कंगारुओं ने डाले हथियार
होबार्ट। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने हथियार डाल दिए, होबार्ट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है।
क्यों, कब, कहां, किसने हाशिम अमला को बोला आतंकवादी?
सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीती
ऑस्ट्रेलिया की टीम को दक्षिण अफ्रीका एक पारी और 80 रन से हरा दिया है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में दो मैच जीत अफ्रीकी टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है, एक मैच अभी खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 121-2 के आगे जब शुरु की तो सभी बल्लेबाज एक के बाद एक लड़खड़ा गए और महज 40 रन के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीती अफ्रीकी टीम ने
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 177 रने से हराया था और सीरीज पर अपना दबदबा बना लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीती है, इससे पहले 2008 व 2012 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी।
ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार पांचवी टेस्ट हार है, ऐसे में कंगारू टीम के लिए काफी मुश्किल का दौर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पर्थ में अपने ही घर में 28 साल पहले टेस्ट मैच हारी थी।
इस हार के बाद कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मित ने कहा कि हमारे लिए यह ऐसा समय था कि हम अपनी लड़ाई जारी रखे और मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताएं। स्मिथ को कैगिसो रबाड़ा ने 31 रन के स्कोर पर आउट किया था।
पहली पारी में 85 रन पर ढेर हो गए थे कंंगारू
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 85 रन के स्कोर पर पहली पारी में ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके जबकि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
पहली पारी मे फिलैंडर ने 5 विकेट व एबॉट ने 3 विकेट झटके थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 326 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम एक बार फिर से 161 रन क स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इस पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
दक्षिण अफ्रीका के केजे एबॉट ने 23.1 ओवर मे 77 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया, वहीं के रबाड़ा ने 17 ओवर में महज 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
