इमरान ताहिर से बोले जडेजा, मैंने माही भाई को कह दिया था, बहुत थक गया हूं, बैट जोर से घुमाना है
मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में मैच के सुपरहीरो रवींद्र जडेजा ने जिस तरह से बैट, बॉल और फिल्डिंग से आरसीबी की पूरी टीम को पस्त कर दिया उसके बाद हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में जिस तरह से 37 रन बटोरे वह आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड है। जडेजा ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 191 रन तक पहुंचाने में मदद की। मैच में जडेजा ने 28 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। ऐसे में जिस तरह से आखिरी ओवर में जडेजा ने 4 छक्के लगाए उसको लेकर उन्होंने कहा कि मैं बहुत थक गया था और मुझे उम्मीद नहीं थी कि 5 छक्के लग जाएंगे।

मैंने कह दिया था कि जोर से बैट घुमाना है
20वे ओवर में बल्लेबाजी के अपने अनुभव को टीम के साथी खिलाड़ी इमरान ताहिर के साथ साझा करते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा कि आखिरी ओवर से पहले मैं बहुत थक गया था क्योंकि उससे पहले मैंने कई 2-2 रन बहुत भागे थे। माही भाई जब आए तो मैंने उनसे कहा कि जितना भी हो सके मैं घुमाने की कोशिश करता हूं क्योंकि मैं बहुत ही थक गया हूं, उमस बहुत थी, वही प्लान था जो भी बैट पर लगेगा, जोर से बैट घुमाना है, यही सिंपल प्लान था, लकिली मैंने इतना नहीं सोचा था कि पांच बार ऐसे कनेक्ट हो जाएगा, बहुत ही खुश हूं कि टीम जीती है तो और भी अच्छा लग रहा है।

गेंदबाजी की रणनीति
विकेट से अगर मदद मिल रही है और टर्न हो रहा है तो मैं ज्यादातर सोचता हूं कि गेंद स्टंप पर डालूं क्योंकि वहां से गेंद जब घूमती है तो मौका होता है कि कैच उठ सकता है,स्टंप हो सकता है और वहां से नहीं घूमी और बल्लेबाज टर्न के साथ खेलने जाता है तो वहां से बोल्ड होने और एलबी मिलने का मौका होता है। मैं ज्यादातर कोशिश करता हूं कि विकेट टू विकेट डालूं ताकि विकेट लेने का पूरा मौका बने। बता दें कि जडेजा ने मैच में 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और एक मेडन ओवर भी डाला और डेनियल क्रिश्चियन को रन आउट भी किया था।

ताहिर बोले मैं भी थोड़ी बिजली दिखाऊं
रवींद्र जडेजा ने इमरान ताहिर से पूछा कि 41-42 की उम्र में इतने फिट और वो भी टी-20 क्रिकेट में और इतनी गर्मी में आप कैसे करते हैं। मैं अपने आप को सोचता हूं कि जब मैं इस उम्र में पहुंचुंगा तो क्या मैं ये कर पाऊंगा। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप ये कैसे करते हैं आपने इतना अच्छा डायरेक्ट हिट मारा। जडेजा के इस सवाल पर इमरान ताहिर ने कहा कि इसका जवाब यह है कि मैं भी छुपकर नेट पर फील्डिंग करता हूं, मैं भी चाहता हूं कि अगर मैं खेल रहा हूं तो अच्छा करूं, यह प्रोफेशनल क्रिकेट है और आप यहां छिप नहीं सकते हैं। आप हमारी टीम में हैं, आप बिजली की तरह से गेंद पर जाते हैं तो मैं चाहता हूं कि मैं भी थोड़ी सी बिजली दिखाऊं। आप युवाओं को प्रेरणा देते हैं, हम आपकी टीम के खिलाड़ी हैं, मैं भी आपसे प्रेरित होता हूं, कोशिश करता हूं कि मेरे से जितना हो सके अच्छे से अच्छा करूं। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि हम अच्छे से अच्छा खेल दिखाऊं और प्लेऑफ तक पहुंचे और टीम को ट्रॉफी जिताएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
