'भारत ने रोहित शर्मा को लगातार मौके देकर टॉप क्लास बल्लेबाज बना दिया, हमें क्यों नहीं'
करांची। भारीय क्रिकेट टीम व उसके खिलाड़ियों की सफलता का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ियों ने अपने ही चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। जी हां, दरअसल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट और टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाल कामरान अकमल ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय चयनकर्ता पाकिस्तान की तुलना में खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देते हैं, जिसकी वजह से भारत के पास वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों की भरमार है।
यही नहीं सलमान बट ने तो भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए ये तक कह डाला कि उसे बीसीसीआई ने ज्यादा मौके दिए और आज वह वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज है। बट ने कहा, 'एक समय में रोहित शर्मा का बैटिंग औसत 25 से 30 रन ही था लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें भरपूर मौके दिए और आज वह एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज बन गया है।'
बट और अकमल के मुताबिक पाकिस्तान से भारत की तरह अच्छे बल्लेबाज इसलिए नहीं निकल पा रहे क्योंकि घरेलू स्तर पर होने वाले मैचों में पिच का स्वभाव नियमित नहीं रहता है।
कामरान ने कहा, 'घरेलू स्तर के मैच ऐसे पिचों पर होने चाहिए जहां बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर मौजूद रह सके। उन्हें आत्मविश्वास भरने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करने का सिर्फ यही तरीका है।'
बट और अकमल मानते हैं कि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए सिर्फ और सिर्फ घरेलू क्रिकेट को आधार बनाना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
