Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धवन ने की बड़ी गलती, भुवी बोले- 'हमने अफ्रीकी टीम को 30 रन ज्यादा दे दिए'

India vs South Africa 1st Test: Bhuvneshwar Kumar says, our team could have bowled better | वनइंडिया

केप टाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन भारत ने भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 286 रनों पर ऑल आउट कर दिया। एक बार को लगा कि भारत ने अफ्रीका को सही मौके पर ऑल आउट कर दिया लेकिन जब भारत की बैटिंग शुरू हुई तो सब गणित फेल हो गए।

भारत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 28 के स्कोर पर 3 बड़े विकेट गंवा चुका है। जिसमें ओपनर शिखर धवन, मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। हालांकि अफ्रीकी बैटिंग के दौरान भारत ने ऐसी गलतियां की जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

दरअसल एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 202 पर 6 विकेट था। लेकिन, क्रीज पर आए नए बल्लेबाज केशव महाराज का कैच छोड़ना टीम इंडिया के लिए महंगा साबित हुआ। 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने स्लिप में केशव महाराज का आसान सा कैच टपका दिया, उस समय उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। इसके बाद केशव महाराज ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 35 रन ठोक दिए। अगर उस वक्त धवन केशव महाराज का कैच पकड़ लेते तो साउथ अफ्रीका 250 रन से पहले ही ढेर हो सकती थी।

वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी इस बात को स्वीकारा है कि हमारे गेंदबाजों ने 30 रन ज्यादा दे दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 286 रन तक पहुंच गई। भुवनेश्वर ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'हां हमने दक्षिण अफ्रीका को कुछ रन अतिरिक्त दे दिए। मुझे लगता है कि उन्होंने 25-30 रन अतिरिक्त बना लिए।' उन्होंने कहा कि हर घंटे के खेल में ऐसे 2-3 ओवर थे, जहां हमने आसानी से बाउंड्री गंवाईं। इस मामले में हम सुधार कर सकते हैं। भुवनेश्वर ने द. अफ्रीका की पहली पारी में 87 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

बता दें कि पूरे साल (2017) एक भी सीरीज न हारने वाले टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती है। मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया और नंबर दो दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घरेलू पिचों पर बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाने वाली टीम इंडिया को अफ्रीका में एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है।

Story first published: Saturday, January 6, 2018, 10:18 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+