Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: टर्निंग पिच पर बल्लेबाजों का 'डांस' जारी, पहले ही घंटे में भारत की आधी टीम आउट

नई दिल्लीः पिच को लेकर हो रही तमाम आलोचनाओं के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे दिन दिखा दिया है कि सतह हर दिन के साथ बिगड़ती जा रही है। तीसरे दिन पहले ही घंटे के अंदर आधी भारतीय टीम आउट हो चुकी है। गेंद वाकई में टप्पा पड़ने के बाद दिखाई नहीं दे रही है कि कहां जा रही है। पहले टेस्ट में यह पाटा विकेट अब सुपर टर्निंग ट्रैक में तब्दील हो गया है।

दूसरे दिन इस पिच पर 15 विकेट गिरे थे। ऐसा ही हाल चलता रहा तो यह मैच आज शाम या कल सुबह तक खत्म होता दिख रहा है।

कल शाम भारत ने 1 विकेट पर 54 रन स्टंप तक बना लिए थे। आज 1 ही रन का इजाफा हुआ कि चेतेश्वर पुजारा को ओली पोप और बेन फॉक्स के शानदार प्रयास ने रन आउट कर दिया। पुजारा ने केवल 7 रन बनाए।

इसके बाद रोहित शर्मा भी 55 के ही स्कोर पर बेन फॉक्स की कलाकारी के शिकार बने और उनको लीच की गेंद पर शानदार स्टंप किया गया। रोहित ने 26 रन बनाए।

इसके बाद तेजी से रन बनाने के लिए ऋषभ पंत को भेजा गया। सामने लीच भी थे लेकिन इस बार बाए हाथ के स्पिनर के सामने पंत की एक नहीं चली। पंत ने आगे बढ़कर छक्का मारने के फेर में टर्न नहीं पढ़ा और विकेट के पीछे बेन फॉक्स ने बहुत ही दर्शनीय स्टंप का नजारा पेश किया। पंत ने 8 रन बनाए।

पंत के बाद रहाणे क्रीज पर आए और आते ही तेजी से बैटिंग करके स्पिन का मुकाबला करने लगे लेकिन वे मोइन की गेंद पर बैट-पैड कर बैठे और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

पुजारा को छोड़कर भारत के सभी बल्लेबाज स्पिन के जाल में फंसे हैं। पिच पर गेंद पड़कर कोबरा नाग की तरह रिएक्ट कर रही है। यह कितनी तेजी से कहां पलटेगी इसका पता लगाना आसान नहीं है।

इस दौरान अंग्रेजों को बेन फॉक्स का साथ मिला है जिन्होंने कमाल का काम विकेटकीपिंग में किया है। जैक लीच अब तक 3 विकेट ले चुके हैं और एक शिकार मोइन अली ने किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं और कोहली खेल रहे हैं।

परिस्थिति जो भी हो, इस पिच पर इंग्लैंड को चौथी पारी में 300 से ऊपर का टारगेट मिलने जा रहा है और इसमें दो राय नहीं कि शायद अब चमत्कार भी मेहमानों को हार से बचा नहीं पाएगा।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 10:46 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+