भारत-श्रीलंका के मैच को फिक्स बताने वाले पूर्व खेल मंत्री अब अपने बयान से पलटे
नई दिल्ली। खेल जगत में उस समय सनसनी फैल गई थी जब श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे यह बयान दिया था कि 2011 विश्व कप का फाइनल मैच फिक्स था। लेकिन अब महिंदानदा अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने दावा किया था कि कुछ समूह थे जो निश्चित रूप से मैच फिक्सिंग में शामिल थे। लेकिन अब महिंदानदा अपने बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब अपने इस दावे को 'संदेह' करार दिया है जिसकी वह जांच चाहते हैं।
श्रीलंका सरकार ने मामले की जांच करने के आदेश दिए। ऐसे में इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और ऐसे में जब पुलिस ने बुधवार को अलुथगामगे का बयान दर्ज किया तो सब हैरान रह गए। इतना ज्यादा बवाल खड़ा करने के बाद अब महिंदानदा ने पुलिस टीम से कहा कि उन्हें सिर्फ फिक्सिंग का संदेह है। उन्होंने कहा, ''मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मुझे संदेह है तो ऐसे में जांच की जाए। मैंने पुलिस को उस शिकायत की प्रति दी है जो मैंने तत्कालीन खेल मंत्री के रूप में आरोपों के संदर्भ में 30 अक्टूबर 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी दर्ज कराई थी।''
बता दें कि भारत ने फाइनल में 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर (97) और तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (91) की पारियों की बदौलत मैच अपने नाम किया था। भारत दूसरी बार चैंपियन बना था। उस समय भी महिंदानदा ने अपनी टीम पर सवाल उठाए थे। हालांकि उनके आरोपों को महेला जयावर्धने और कुमार संगकारा ने बकवास करार दिया है। अलुथगामगे और तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में आमंत्रित किए गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
