T20 WC 2021: इयान बिशप ने बताया, कौन सी टीम है इस बार खिताब जीतने की दावेदार
नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप एक सुपर फास्ट बॉलर थे। उनकी क्रिकेट को लेकर समझ भी उतनी ही तेज है। दाए हाथ के एक्सप्रेस फास्ट रहे बिशप को लगता है कि मौजूदा पुरुष आईसीसी टी 20 विश्व कप जीतने के लिए कोई स्पष्ट पसंदीदा टीम नहीं है। बिशप ने इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज को खतरनाक बताया और उनमें से कोई एक खिताब अपने नाम कर सकता है।
वेस्ट इंडीज के पूर्व गेंदबाज बिशप ने बेटवे से कहा, "हमें वास्ताविक होना होगा, बहुत सारे दावेदार हैं।"
"इंग्लैंड के पास ऐसे लोग हैं जो बल्ले से आक्रामक हैं। भारत के पास पूरे लाइन-अप में सितारे हैं। न्यूजीलैंड अधिक चौके लगाने लगा है और एक खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण कर रहा है। पाकिस्तान गेंद से खतरनाक है।
बिशप ने कहा, "लेकिन वेस्टइंडीज के पास अब इतना अनुभव है, इसलिए मुझे लगता है वे भी अच्छा खेल सकेंगे।"
इन पांच में से केवल भारत ही अपने दोनों अभ्यास मैच जीतने में सफल रहा है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज अपने दोनों अभ्यास मैच हार चुकी है, जबकि पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में झटका दिया था।
भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में करेगा।
श्रीलंका ने बुधवार को अबू धाबी में आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए ग्रुप ए मैच में आयरलैंड पर 70 रन की भारी जीत दर्ज की।
कुल मिलाकर यह टी20 फॉर्मेट है और कोई भी टीम अपने दिन पर किसी को भी हरा सकती है। टी20 क्रिकेट में तुक्के भी काफी चल सकते हैं, हालांकि अब टीमों की तैयारियों कहीं अधिक बेहतर हो चुकी हैं और आईपीएल जैसी लीगों के चलते यह फॉर्मट बहुत विकसित हो चुका है जिसके चलते कोचिंग स्टॉफ को सटीक रणनीति बनाने के लिए बहुत ही अधिक सैंपल मैच मिल चुके हैं।
लेकिन ऐसा भी नहीं कि टी20 में अभी भी आप हैरान नहीं कर सकते। बांग्लादेश को स्कॉटलैंड ने क्वालिफायर मुकाबले में पस्त करके इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत ही उलटफेर के साथ की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
