बादल छंटे तो शुरू होगी तूफानी जंग
बेंगलूर. 07 दिसंबर .वार्ता. मौसम की बदमिजाजी और खिलाडियों की चोटों ने भारत और पाकिस्तान के बीच यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार से होने वाले तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के ऊपर धुंध की चादर फैला दी है1 दोनों देशों के बीच कोलकाता में दूसरा टेस्ट ड्रा रहा था1 लेकिन भारत दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट जीत शृंखला में 1..0 की बढत ले चुका है1 चोट के कारण कोलकाता में नहीं खेल सके पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक एक बार फिर मैदान के बाहर होंगे1 उनकी जगह कप्तानी कर रहे यूनुस खान पर अपनी टीम को शृंखला में बराबरी दिलाने की बडी जिम्मेदारी होगी1 भारतीय टीम की घायलों की सूची में अब सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल हो गए हैं1 मेजबान कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि इनमें से किसी एक को तो मैच में बाहर बैठना ही होगा1 धोनी के दाहिने टखने में एकदिवसीय शृंखला के दौरान ही चोट लग गई थी1 गुरूवार को वह अभ्यास के दौरान अपना बायां हाथ भी जख्मी करा बैठे और उन्हें डाक्टर ने हफ्ता भर आराम की सलाह दी है
पार्थिव सत्यकाम वीरेन्द्र1544 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications