दिग्गज क्रिकेटर का बयान- स्टीव स्मिथ को नहीं मिल पाएगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में जगह
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 के लिए चेन्नई में हुई नीलामी में कई चाैंकाने वाली नीलामियां देखने को मिलीं। जिनकी उम्मीद ज्यादा बोली पाने की थी वो कम पैसों के साथ ही बिक गए। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक रहे आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रूपए में खरीदा। स्मिथ को राजस्थान हर सीजन के लिए 12.50 का भुगतान करता था, लेकिन इस सीजन में स्मिथ को सिर्फ 2.20 करोड़ ही हासिल हुए है। ऐसे में पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गाैतम गंभीर का कहना है कि स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल है।
उनके मुताबिक स्मिथ को खरीदकर दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी गलती कर दी है और उनकी प्लेइंग इलेवन में ही जगह नहीं बनती है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि दिल्ली के टॉप ऑर्डर में कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में माैका मिलना मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने कहा, स्मिथ की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनती है। उनके पास ऊपरी क्रम में कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। शिखर धवन हैं जो काफी अच्छी फॉर्म में हैं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत भी हैं। मध्यक्रम में वो शिमरोन हेटमायर को जरूर खिलाएंगे। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्ट्जे ने उनके लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब क्रिस वोक्स भी टीम में शामिल है तो फिर स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना मुश्किल हो जाएगा।''
बता दें कि स्मिथ इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स केरल, पुणे वारियर्स इंडिया, राजस्थान रॉयल्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का नेतृत्व किया। उनके कप्तानी में, पुणे 2017 आईपीएल के फाइनल में पहुंचा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
