दिल्ली और बंगाल का मैच रोमांचक दौर में
इंदौर 10 दिसंबर.वार्ता. दिल्ली ने 19 वर्ष आयु वर्ग की कूच बिहार क्रिकेट ट्राफी के एलीट समूह के एक मैच के आज तीसरे दिन पहली पारी की 27 रन की महत्वपूर्ण बढत लेने के बाद बंगाल के सात खिलाडियों को 250 रन पर आउट करके मैच को रोमांचक दौर में पहुंचा दिया
दिल्ली ने अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 277 रन से आगे खेलते हुए 68 रन और जोडे तथा बंगाल पर पहली पारी में 27 रन की महत्वपूर्ण बढत ले ली
मनन शर्मा .38. और प्रशंात गुप्ता .29. ने आठवें विकेट के लिए 59 रन की अहम सोदारी की1 बंगाल के लिए रंजीत प्रसाद ने पांच. एस एस मंडल ने दो और सौम्या पकरे तथा एजाज अंसारी ने एक..एक विकेट लिया
बंगाल की दूसरी पारी में विकेट जल्दी..जल्दी गिरे1 एक छोर पर जयोजीत बसु ने 92 रन की शानदार पारी खेली1 उन्होंने दूसरे विकेट केलिए रोहन बनर्जी के साथ 88 रन और तीसरे विकेट के लिए श्रीवत्सगोस्वामी के साथ 86 रन जोडे1 श्रीवत्स ने 45 और महेश तिवारी ने 41 रन की नाबाद पारी खेली
दिल्ली के लिए तेजस्वी यादव. योगेश नागर और मनन शर्मा ने दो..दो और लोकेन्द्र कुमार ने एक विकेट लिया
अखिलेश.प्रकाश मनोरंजन 2215 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications