स्पेन ने यूरो 2008 कप जीता
स्पेन ने 44 वर्षों बाद कोई बड़ी प्रतियोगिता जीती है.
ये मैच वियाना में खेला गया और पूरे मैच के दौरान स्पेन की टीम काफ़ी आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आई.
स्पेन के स्ट्राइकर फर्नांडो टॉरेस ने खेल के 33वें मिनट में जर्मनी की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद गोल में डाल दी.
इस पूरे मैच में स्पेन की टीम जर्मनी पर हावी रही. अस्सीवें मिनट में स्पेन के मार्कस सेन्ना गोल करते करते चूक गए.
जर्मनी ने भी दूसरे हाफ़ में स्पेन पर कई हमले किए लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए.
जर्मनी के माइकल बैलेक स्पेन के गोल के काफ़ी नजदीक पहुँचे थे लेकिन उनका किक गोल के पास ने निकल गया.
इसके पहले उनके मैच में खेलने को लेकर काफ़ी अटकलें लगाईं जा रही थीं. हालांकि इस मैच के दौरान भी वो चोट खा गए थे.
इससे पहले स्पेन दो बार फ़ाइनल तक पहुँच चुकी है.
स्पेन ने 1964 में फ़ाइनल में सोवियत यूनियन को हराया था वहीं 1984 में वह फ़्रांस से हार गई थी.
जर्मनी छह बार फ़ाइनल में पहुँचने वाली टीम है. तीन बार उसने ये प्रतियोगिता जीती है और तीन बार वह हार गई है.
इस बार स्पेन ने रूस को हराकर यूरो कप फुटबॉल के फ़ाइनल में जगह बनाई थी. जबकि जर्मनी तुर्की को हराकर फ़ाइनल में पहुँची थी.
वियाना में मैच देखने वालों में जर्मनी की चांसलर एंगेला मार्केल भी शामिल थीं.
जर्मनी में ऑडी जैसी कार बनाने वाली कंपनियाँ ने मैच के दौरान उत्पादन रोक दिया था ताकि कर्मचारी खेल देख सकें.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications