Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Tokyo Paralypmics: ब्रॉन्ज से संतुष्ट नहीं हैं डबल मेडलिस्ट अवनि लेखड़ा, अगले मैच पर है फोकस

नई दिल्लीः अवनि लखेड़ा एक ही पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं। इससे पहले वे इन्हीं खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं, लेकिन वह अभी तक अपनी उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्वर्ण जीतने वाली 19 वर्षीया शूटर ने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होंने रविवार को मिश्रित 50 मीटर राइफल इवेंट का जिक्र करते हुए कहा, "जब मैंने स्वर्ण जीता, तो मैं केवल एक गोल्डसे संतुष्ट नहीं थी, मैं उस आखिरी शॉट को बेहतर तरीके से फायर करना चाहती थी ... तो यह ब्रॉन्ज मेडल निश्चित तौर पर मुझे संतुष्ट नहीं करता है। यही फाइनल मैच होते हैं, जो आपको नर्वस भी कर देते हैं।"

अवनी ने ब्रॉडकॉस्टर यूरोस्पोर्ट और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, "मैं सभी समारोहों को एक तरफ रख रही हूं और अगले मैच पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं, इसलिए मेरा लक्ष्य अगले इवेंट में भी अपना 100 प्रतिशत देना है।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस बात से उत्साहित हैं कि उन्होंने पैरालिंपिक में दूसरा पदक जीता है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं देश के लिए एक और पदक हासिल करने में सफल रही और मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।"

भारतीय पुरुषों में अवनि से पहले एक ही पैरालंपिक में एक से अधिक मेडल जीतने का कारनामा जोगिंदर सिंह सोढ़ी ने किया था जिन्होंने 1984 के पैरालंपिक में एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते थे। उनका सिल्वर मेडल शॉट पुट में आया था जबकि डिस्कस और जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक आए।

लेखारा का कांस्य भारत का टोक्यो पैरालिंपिक का 12वां पदक है। अब तक भारत ने इन खेलों के इतिहास में 12 ही मेडल जीते थे। इससे पहले 2016 के रियो खेलों में देश के पिछले सर्वश्रेष्ठ चार पदकों को आसानी से पीछे छोड़ दिया गया है। लेखड़ा और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने भारत को छठा रजत पदक दिलाया। भविना पटेल, भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया और ऊंची छलांग लगाने वाले मरियप्पन थंगावेल्लू और निषाद कुमार अन्य भारतीय रजत पदक विजेता हैं। जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर, हाई जम्पर शरद कुमार और निशानेबाज सिंहराज ने कांस्य पदक जीता है।

Story first published: Friday, September 3, 2021, 16:41 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+