Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की संजू सैमसन की तस्वीरें, प्रशंसकों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार (4 दिसंबर) को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया। मैच में कुछ युवा खिलाड़ियों का नाम भारत की प्लेइंग इलेवन में रखा गया था। इसमें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन भी शामिल थे।

सैमसन ने मैच में 15 गेंदों पर 23 रन बनाए। यही नहीं, उन्होंने फील्डिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से संजू सैमसन की एक तस्वीर साझा की गई है। जिसमें वह जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2020 में, संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेले। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी 20 मैच में उन्होंने स्टीव स्मिथ का एक मुश्किल कैच पकड़ा।

बता दें कि भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से गंवा दी थी, लेकिन तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर सीरीज में बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में आस्ट्रेलिया 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना सका। इस तरह भारत ने 11 रन से मैच अपने नाम कर लिया। रविंद्र जडेजा ने 23 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए थे, लेकिन वह बल्लेबाजी के दाैरान सिर में गेंद लगने के कारण बाहर हो गए थे। उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के ताैर पर युजवेंद्र चहल को बुलाया गया जिन्होंने 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अङम भूमिका निभाई।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+