टोक्यो, 08 अगस्त। ओलंपिक में पहली बार भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। नीरज चोपड़ा की उस सफलता का पूरा देश जश्न मना रहा है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। पूर्व टेनिस स्टार सोमदेव ने अलग ही अंदाज में नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सोमदेव के वीडियो को सोशल मीडिया पर कमेंटेटर अयाज मेमन ने शेयर किया है जिसमे सोमदेव गिटार बजाकर गाना गाते हुए नीरज चोपड़ा को बधाई दे रहे हैं।
नीरज चोपड़ा ने 100 साल से अधिक लंबे समय से एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड मेडल के सूखे को खत्म किया है, उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत को जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जिताया है। उन्होंने 87.58 मीटर दूर जैवलिन फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। महज 23 साल की उम्र में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज ने आगामी ओलंपिक में देश की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। नीरज को बधाई देत हुए सोमदेवन ने गिटार बजाते हुए गाना गाया, जिसके बोल अंग्रेजी में है, वह कहते हैं नीरज चोपड़ा सिर्फ 23 साल के हैं, नीरज चोपड़ा बहुत ही आक्रामक हैं, वह परवाह नहीं करते हैं लोग क्या कहते हैं, नीरज हमारे लिए गोल्ड लेकर आए।
बता दें कि नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल के साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत ने सर्वाधिक 7 मेडल जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत ने सर्वाधिक 6 मेडल लंदन ओलंपिक में जीते थे। लंदन ओलंपिक में भारत ने 2 सिल्वर मेडल, 4 कांस्य पदक जीते थे, लेकिन इस बार भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते हैं। फाइनल मुकाबले में छह प्रयास के बाद नीरज चोपड़ा ने विरोधी को पछाड़ते हुए 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Man of many talents & fellow commentator #SomdevDevvarman strummed an instant tribute to Neeraj Chopra:
— Cricketwallah (@cricketwallah) August 7, 2021
Neeraj Chopra just 23 years old
Neeraj Chopra is oh so very bold
He’s better than Vetter and I don’t care what you are told
Neeraj Chopra he’s bringing us the gold! pic.twitter.com/L2Yk0nhKwt