Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये 5 खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट की बढ़ाएंगे मुश्किल

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि टीम में केएल राहुल को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं। जिस तरह से पंत ने पिछले दो सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है उसके बाद उन्हें टीम से बाहर रखना आसान नहीं होगा, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले मुकाबले में किसे प्लेइंग 11 में जगह मिलती है।

इन खिलाड़ियों में से चुनना होगा मुश्किल

टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि जो खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल रहे हैं आखिर उन्हें कैसे टीम से बाहर रखा जाए। टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती, शिखऱ धवन या केएल राहुल में से किसी एक को चुनना होगा। इसके अलावा श्रेयर अय्यर या सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर या टी नटराजन। युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल या वॉशिंगटन सुंदर इन खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा।

पंत-केएल राहुल- धवन

अगर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जाता है तो केएल राहुल जोकि पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं और टीम में बतौर विकेट कीपर पहली पसंद थे, उन्हें टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा, लिहाजा संभव है कि उन्हें बतौर सलमी बल्लेबाज टीम में शामिल किया जाए और पंत विकेट कीपर की भूमिका अदा करें। सीमित ओवर की टीम में शिखर धवन और रोहित शर्मा काफी लंबे समय से बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं, लिहाजा शिखर धवन को टीम से बाहर रख पाना भी टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। धवन ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की है और 150 रन की पारी खेली है। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्हें बाहर करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

मध्य क्रम चुनना बड़ी चुनौती

सलामी बल्लेबाजों के बाद नंबर तीन पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आते हैं, इसके बाद नंबर चार पर ऋषभ पंत और नंबर 5 या 6 पर हार्दिक पांड्या का खेलना लगभग तय है। लिहाजा केएल राहुल की टीम में जगह बतौर सलामी बल्लेबाज या फिर नंबर चार की ही बनती है। लेकिन नंबर चार पर टीम में श्रेयस अय्यर और सूर्य कुमार यादव प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय से जो लोग क्रिकेट को करीब से देख रहे हैं वो जानते हैं कि सूर्य कुमार यादव को टीम में शामिल करने का टीम मैनेजमेंट पर दबाव रहेगा।

गेंदबाजों का चयन मुश्किल

टीम के गेंदबाजों की बात करें तो दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के बीच मुश्किल चुनौती होगी। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी कर रहे हैं। टीम में स्पिन गेंदबाज के तौर पर अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल विकल्प हैं। मोटेरा की पिच को ध्यान में रखते हुए इनमे से किसी दो को टीम में जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाज के तौर पर टी नटराजन और नवदीप सैनी के बीच भी कड़ी टक्कर होगी।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 16:49 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+