'पाजी आप अब भी शरारती हो', युवराज के बचपन की फोटो पर शुभमन गिल का मजेदार कमेंट
नई दिल्लीः रिटायरमेंट का बाद युवराज सोशल मीडिया पर अच्छी पारी खेल रहे हैं। ऐसा लगता है जो वे खेलते हुए नहीं कह पाए वो सब सोशल मीडिया के लिए बचाकर रखा था। वे यहां पर बातें करते हैं, मजाक करते हैं, लोगों पर चुटीले कमेंट करते हैं और फैंस का मनोरंजन जारी रहता है। युवराज अपने जमाने के यूथ आइकन रह चुके है। अब उन्होंने अपनी बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह दुर्लभ टाइप की फोटो फैंस को बहुत लुभा रही है। युवराज ने खुराफात करने की आदत के हिसाब से यहां भी वैसा ही कैप्शन दिया है।

पाजी आप अब भी बहुत शरारती हो- गिल
युवी फोटो शेयर करते समय लिखते हैं, जब मैं छोटा बच्चा था, बड़ी शरारत करता था। युवी ने पोस्ट के साथ दो इमोजी पोस्ट की हैं जिसमें एक तो क्रेजी स्टाइल की है और दूसरी बेबीफेस वाली है।
39 साल की युवी की पोस्ट एक बार फिर फैंस को भा गई और उनके कैप्शन ने कई रिप्लाई दिलाए हैं। कई कमेंट्स बहुत मजेदार हैं। यह पोस्ट 24 घंटे से कम समय में 300K से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुकी है।
कई सारे कमेंट्स के बीच यह कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का कमेंट था जो छा गया। गिल ने साफ कहा- पाजी आप अब भी बहुत शरारती हो।
एक शहर में दो लीजेंड- मैनचेस्टर में कोहली और रोनाल्डो की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट-
मॉडल आंचल कुमार का कहना - ओह माई गॉड, मुझे ये चेहरा याद है।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह कमेंट करते हैं- आप बहुत शरारती हो।
फैंस का कहना है- आप कभी बड़े हुए ही नहीं।
एक और यूजर कहता है- छोटा पटाखा, बड़ा धमाका
युवराज को क्लीन छक्कों के लिए भी जाना जाता था। यूजर में एक का कहना है- और जब आप बड़े हुए तब आपने खूब छक्के लगाए।

अपनी टाइमिंग के लिए मशहूर थे युवराज-
युवराज सिंह का टेस्ट करियर कभी अच्छा नहीं रहा। यही उनके करियर में प्रतिष्ठा में कमी करता है। कुछ ऐसी ही स्थिति भारत में रोहित शर्मा की थी जो आज बदलने लगी है। लेकिन युवराज सफेद गेंद क्रिकेट में देश के महानतम मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में एक रहेंगे। वे बाएं हाथ से खेलते थे और अपनी टाइमिंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 जिताया और फिर 2011 का विश्व कप 50 ओवर भी जिताया जिसमें वे मैन ऑफ द सीरीज भी बने। लेकिन युवराज अपने करियर के अंतिम दिनों में पहले वाले खिलाड़ी नहीं रह गए थे। उनको आईपीएल में भी अंतिम दिनों मौका मिला लेकिन पहले वाली बात कभी नहीं नजर आई। युवी ने 2019 में वर्ल्ड कप चलने के दौरान ही संन्यास की घोषणा करके देश को कुछ समय के लिए भावुक कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
