इंजमाम उल हक ने धोनी को बताया बेस्ट कप्तान, लेकिन इस बात पर जताई नाराजगी
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने 16 साल के करियर के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये और आईसीसी के तीनों खिताब अपने नाम किये और ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2009 में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बनी थी।
और पढ़ें: धोनी की जर्सी 'नंबर 7’ को लेकर दिनेश कार्तिक ने की BCCI से खास मांग, क्या होगी रिटायर
उल्लेखनीय है कि धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में खेला था जहां पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद से ही धोनी के संन्यास पर अटकलें लगाई जा रही थी। वहीं धोनी के संन्यास के फैसले ने सभी को हैरान कर के रख दिया, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इसको लेकर अपना रिऐक्शन दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020 में धोनी से बचकर रहें गेंदबाज, इरफान पठान ने बॉलर्स को चेताया

मैदान पर आकर धोनी को कहना चाहिये था अलविदा
इंजमाम ने धोनी के संन्यास को लेकर अपने यू-ट्यूब चैनल 'द मैच विनर' पर बात की और कहा कि उन्हें मैदान पर रहते हुए ही संन्यास का ऐलान करना चाहिये था।
उन्होंने कहा, 'धोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं और वो उन्हें मैदान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि इतने बड़े कद के खिलाड़ी को घर बैठकर संन्यास का ऐलान नहीं करना चाहिए था, वो मैदान से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते थे। यही बात मैंने सचिन तेंदुलकर से कही थी कि धोनी भी ऐसा कर सकते थे। माही की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं और मैं उन्हें टीम इंडिया सबसे बेहतरीन कप्तान मानता हूं।'

धोनी के चलते स्टार बनें रैना-अश्विन
इंजमाम ने इस वीडियो में धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंंने कई युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ मौका दिया बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का स्टार बनाया।
उन्होंने कहा,'धोनी ने हाल ही में उनके साथ संन्यास लेने वाले सुरेश रैना और भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को स्टार बनाया। उनके फैन्स काफी खुश होते अगर धोनी उनके सामने आकर मैदान पर संन्यास का ऐलान करते।'

धोनी जानते थे कैसे निकलवाना है बेस्ट
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने धोनी की कई खूबियां गिनाई और कहा कि वो जानते हैं कि कैसे शानदार खिलाड़ी बनाए जाते हैं। उनका खेल समझने का स्तर बहुत शानदार था इसलिए वो खिलाड़ी चुनते थे और फिर उनसे उनका बेस्ट निकलवाते थे।
गौरतलब है कि भले ही धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर थम गया हो लेकिन वो जल्द ही यूएई में होने वाले आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
