राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद जोफ्रा आर्चर को लेकर RCB का ये ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार को खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी। इस मौच में एबी डिविलियर्स, विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत टीम ने आखिरी ओवर में तीन तीन विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया है। आरसीबी की इस जीत के बाद आरसीबी फैंस में खुशी है कि आखिरकार शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम ने वापसी की और मैच में जीत दर्ज करके प्वाइंट टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई। लेकिन इस जीत के बाद आरसीबी की टीम की ओर से जोफ्रा आर्चर के एक ट्वीट को रीट्वीट किया गया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल जोफ्रा आर्चर अपने पुराने ट्वीट की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके कई ट्वीट आज के लिहाज से सही साबित होते हैं, यही वजह है कि जोफ्रा आर्चर के ट्वीट सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। वर्ष 2013 में जोफ्रा आर्चर ने एक ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने लिखा था कि मैंने अपनी जिंदगी में अबतक का सबसे अच्छा रन चेज देखा है। जिसे आरसीबी की टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया गया है और इसमे लिखा गया है कि हमेशा की तरह जोफ्रा को यह पता था।
बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 3.4 ओवर में 38 रन लुटाए थे, जबकि एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने आरसीबी के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आरसीबी की टीम ने बहुत ही आसानी से 3 विकट गंवाकर हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अभी तक खेले गए 9 मैचों में से 6 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल की टीम 9 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं टेबल पर दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम है , जिसने 8 में से 7 मैच में जीत दर्ज की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

