'वो 8 या 9 महीने में एक खास पारी खेलता है', कीवी बल्लेबाज के मुरीद हुए गावस्कर
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच बेहद मजेदार रहा, क्योंकि एक समय ऐसा था जब इंग्लिश टीम ने अपना पलड़ा भारी कर लिया था। लेकिन अंतिम ओवरों में फिर ऐसा खेल पलटा कि मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड की झोली में पड़ गया। डेरिल मिशेन ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेल सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इनके अलाव एक और ऐसा बल्लेबाज जिसने मैच पलटने का मुख्य काम किया था। उस बल्लेबाज के अब भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर भी मुरीद हो गए हैं।
यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि ऑलराउंडर जेम्स नीशम हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में असाधारण पारी खेली। जब नेट रन रेट ऊपर जा रहा था तो नीशम ने 11 में से 27 रन बनाकर टीम पर बना दवाब कम किया। उन्होंने 17वें ओवर में क्रिस जोर्डन को खूब पीटा।गावस्कर ने कहा कि नीशम ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। गावस्कर ने कहा कि उनके पास क्षमता है और उन्हें गेंद को इतनी अच्छी तरह से हिट करते हुए देखना बहुत अच्छा था। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "जिमी नीशम एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो लगभग 8 या 9 में एक खास पारी खेलता है और उसने आज(बुधवार) वह खेली।"
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज का दावा- टीम इंडिया में है कुछ दिक्कत, कोहली जल्द ही लेंगे टी20 से संन्यास
उन्होंने कहा, ''क्या पारी है, 240 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे थे। जॉनी बेयरस्टो के उस कैच से उनकी किस्मत अच्छी थी जो बाउंड्री के पार चला गया और यह छक्का बन गया। लेकिन साफ है कि नीशम में क्षमता है। वह एक बड़ा हिटर है, वह समय आने पर गेंदबाजी भी कर सकता है और केन विलियमसन ने उसे इंग्लैंड की पारी का 20वां ओवर देकर उस पर विश्वास दिखाया। हां, जिमी नीशम को उसकी प्रतिभा के साथ न्याय करते हुए देखना अच्छा है।"
गावस्कर ने अंत में यह भी जोड़ा कि कप्तान केन विलियमसन का उनकी टीम पर प्रभाव बहुत बड़ा है। जिस तरह से वह अपनी टीम का नेतृत्व करते हैं वह सराहनीय है और यह उनके साथियों को बेहतर होने के लिए प्रेरित करता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विलियमसन ने न्यूजीलैंड को T20 विश्व, वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
