आईपीएल के फाइनल में रिषभ पंत ने दिखाया दम, इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा
नई दिल्ली। आईपीएल के इस पूरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके हैं। पूरे सीजन में पंत के बल्ले से रन नहीं निकले लेकिन आज आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। आज के मैच में जब महज 16 रन के स्कोर पर दिल्ली के 3 विकेट गिर गए तो रिषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। रिषभ पंत ने 38 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, इस दौरान पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। अहम बात यह है कि पंत ने इस सीजन में पहला अर्धशतक लगाया है।
पंत ने इस सीजन में 14 मैचों में सिर्फ 328 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.18 का रहा। पंत की आज की 56 रनों की पारी इस सीजन की सबसे बड़ी पारी रही है। हालांकि उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वह इस अर्धशतक को बड़े स्कोर में बदलेंगे लेकिन कूल्टर नाइल की गेंद पर हार्दिक पांड्या को अपना कैच थमा बैठे। बता दें कि आज के मैच में टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मैच में उन्होंने रिषभ पंत के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।
बता दें कि दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्या रहाणे भी बोल्ट की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे, यही नहीं 16 रन के स्कोर पर शिखर धवन भी जयंत यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 16 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद पंत और अय्यर ने टीम को संभाला, दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
