Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ECB के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिया IPL 2021 की मेजबानी का ऑफर

नई दिल्ली। भारत में आयोजित किये जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को 29 मैचों के बाद बीच में ही रोकना पड़ा। भारत में जारी कोरोना वायरस की लहर का संक्रमण बायोबबल के अंदर खिलाड़ियों तक पहुंच गया था जिसके चलते बीसीसीआई ने इसे अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया। इसके बाद से सभी फैन्स के मन में यही सवाल है कि इसे कब और कहां आयोजित किया जाना चाहिये। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी की 4 टीमों ने ईसीबी को लेटर लिखकर आईपीएल के बचे हुए मैचों की मेजबानी की इच्छा जताई है।

वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों की मेजबानी करने का ऑफर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड दुनिया की इस सबसे मशहूर लीग का आयोजन सितंबर में करने को राजी है।

और पढ़ें: IPL 2021 मे सट्टेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई DDCA अधिकारियों की मिलीभगत

डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजिंग कमिटी के चीफ अर्जुना डी सिल्वा ने कहा, 'हमने सुना है कि बीसीसीआई आईपीएल के बचे हुए मैच आयोजित कराने के लिये बाहर का विकल्प देख रही है। यूएई एक विकल्प है लेकिन श्रीलंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम श्रीलंका प्रीमियर लीग को जुलाई-अगस्त में आयोजित करने की सोच रहे हैं, जिसके चलते हमारे मैदान और सभी सुविधायें आईपीएल के हिसाब से सितंबर तक तैयार की जा सकती हैं। जी हां, हम बीसीसीआई को आईपीएल के मैचों को आयोजित करवाने के लिये सितंबर का विंडो दे सकते हैं।'

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल भी आईपीएल की मेजबानी करने की अपनी इच्छा जताई थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे यूएई में आयोजित करवाने का फैसला किया था। हालांकि अभी बीसीसीआई बचे हुए मैचों को लेकर जल्द फैसला लेने के मूड में नहीं दिख रहा है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुआ यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के अभी भी 31 मैच खेले जाने बाकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के अनुसार अगर बीसीसीआई किसी कारण से आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन नहीं करा पाता है तो उसे लगभग 2500 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना होगा।

Story first published: Saturday, May 8, 2021, 18:50 [IST]
Other articles published on May 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+