5 भारतीय खिलाड़ियों को मिला ओलंपिक टिकट
नयी दिल्ली। पी कश्यप लंदन ओलंपिक की पुरूष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि ज्वाला गुट्टा की महिला युगल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों में भाग लेने की पुष्टि आज जारी विश्व रैंकिंग के बाद हो गयी। ऐसा पहली बार होगा जब किसी भी भारतीय बैडमिंटन युगल जोड़ी को ओलंपिक के इतिहास में सीधे प्रवेश मिलेगा।
वर्ष 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में विमल कुमार और दीपांकर भटाचार्यजी एकल और पुरूष युगल में खेले थे, हालांकि वे केवल एकल में ही क्वालीफाई कर पाये थे इसलिये उन्हें युगल स्पर्धा में भी प्रवेश दे दिया गया था। ज्वाला ओलंपिक में बैडमिंटन की दो स्पर्धाओं मिश्रित और महिला युगल में भाग लेने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं।
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं, हालांकि वह पिछले हफ्ते यहां हुए इंडियन ओपन सुपर सीरीज के दूसरे राउंड में हार गयी थी। इससे कुल पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लंदन ओलंपिक में भाग लेंगे। साइना विश्व रैंकिंग में अपने पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।
ज्वाला और उनकी युगल जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा (शुक्रवा) आज जारी रैंकिंग में चार पायदान के फायदे से 16वें नंबर पर पहुंच गयी जिससे उनका लंदन ओलंपिक स्थान सुनिश्चित हो गया। मिश्रित युगल में ज्वाला और वी डीजू ने एक पायदान के लाभ से 14वां स्थान प्राप्त कर ओलंपिक में प्रवेश किया। लेकिन कश्यप को सबसे ज्यादा फायदा हुआ जो इंडियन ओपन में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते छह पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे और 24वें स्थान पर पहुंच गये।
कश्यप इंडियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। टूर्नामेंट से पहले कश्यप हमवतन अजय जयराम से 1000 अंक पीछे थे और तब जयराम सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर काबिज भारतीय खिलाड़ी थे। कश्यप को लंदन के लिये क्वालीफाई करने के मद्देनजर जयराम से कम से कम दो राउंड अधिक जीतने की जरूरत थी और उन्होंने इंडियन ओपन में वैसा ही किया। कश्यप सेमीफाइनल में पहुंचे थे जबकि जयराम दूसरे राउंड में हार गये थे। जयराम रैंकिंग में 26वें स्थान पर पहुंचे हैं, उन्होंने पिछली रैंकिंग से एक स्थान का सुधार किया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications