विवादों से घिरी भारतीय टेनिस, लंदन ओलंपिक जाएंगी 2 टीमें

नई दिल्‍ली। लंदन ओलंपिक से पहले भारतीय टेनिस पर विवादों के बादल छाए हुए है। इस विवाद को टालने के लिए एआईटीए ने पुरूष डबल्‍स के लिए दो टीमें भेजने का फैसला लिया है। ऐसा लगता है कि टेनिस एसोसिएशन महेश भूपति के सामने झुक गया है। भूपति ने लिएंडर पेश के साथ जोड़ी बनाने से इंकार कर दिया था।

ऐसी खबर आ रही है कि अब भूपति के साथ बोपन्‍ना जोड़ी बनाएंगे, वहीं दूसरी तरफ पेस के साथ विष्‍णुवर्धन खेलेंगे। भारतीय टेनिस संघ ने आज फैसला किया है कि लंदन ओलंपिक के लिये दो टीमें भेजी जाएंगी। आईटीए ने कहा था कि खिलाडि़यों के विवाद के कारण हमारे पास ज्‍यादा ऑप्‍शन नहीं थे। उन्‍होंने कहा कि हमारी पहली पसंद थी कि पेस के साथ भूपति या बोपन्‍ना जोड़ी बनाएं, लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया था।

ऐसा लगता है क‍ि ओलंपिक से पहले एआईटीए किसी भी खिलाड़ी पर कड़ा रूख नहीं अपनाना चाहता है। खैर एआईटीए के फैसले से महेश भूपति काफी राहत महसूस कर रहे है। अब उनसे ऐसी आशा ही जा रही है क‍ि वह अपने खेल पर विशेष रूप से ध्‍यान देंगे। सानिया मिर्जा को वाइल्‍ड कार्ड मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

सानिया मिर्जा की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के बारे में आईटीएफ 22 जून को फैसला लेगा। एआईटी के अध्‍यक्ष अनिल खन्‍ना के बताया कि 20 सालों से लिएंडर पेस भारतीय टेनिस की सेवा कर रहे है, इस कारण हम उनक ऊपर आंच नहीं आने देना चाहते है। एसोसिएशन ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में पेस और सानिया की जोड़ी बनाने का फैसला किया है।

Story first published: Thursday, June 21, 2012, 16:15 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+