नेशनल जूडो खिलाड़ी के साथ कोच ने किया बलात्‍कार

अमृतसर। कोच ने किया गुरू और शिष्‍य के रिश्‍ते को कलंकित। नैशनल लेवल के कोच ने प्‍लेयर के साथ बलात्‍कार कर डाला। लड़की के जबसे मामला दर्ज कराया है तबसे कोच फरार है। लड़की 10वीं क्‍लास की स्‍टूडेंट है और नाबालिग बताई जा रही है। आरोपी पिछले पांच सालों में पीडिंता को कोचिंग दे रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लड़की ने बताया कि वह 10वीं की छात्रा और जूडो की खिलाड़ी है। उसने बताया कि जूडो का 7 से लेकर 28 जून 2012 तक कैंप लगा हुआ था। उस दौरान कोच उसके घर गया, और जोर देकर उसे कैंप के लिए ले गया। उस बैग छूटने का बहाना करके उसको अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ जबरन बलात्‍कार किया।

कोच के साथ खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश गये थे। उस दौरान वह लड़की से दुष्‍कर्म करता रहा। आरोपी ने उसे 17 जून को कैंप से छोड़ा। घर वापस आकर उसने अपनी सारी आप बीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी कोच शादी शुदा है और दो बच्‍चों को बाप है।

आरोपी कैंप शुरू होने के बाद लड़की के घर पहुंचा था और अच्‍छी खिलाड़ी होने का हवाला देकर उसको अपने साथ कैंप ले गया। उसके बाद मासूम के साथ लगातार बलात्‍कार करता रहा। जबसे उसको अपने खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की सूचना मिली है, वह फरार चल रहा है। अब खेल जगत भी इन घिनौनी वारदातों से अछूता नही रह गया है।

Story first published: Thursday, June 28, 2012, 11:00 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+