यू एस आपेन जीतकर एंडी मरे ने रचा इतिहास
न्यूयॉर्क। सोमवार के खेले गये यूएस ओपेन के फाइनल में इंग्लैंड के एंडी मरे ने नोवाक जोकोविक को बेहद कड़े मुकाबले में 7-6, 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से हराकर पुरूष एकल का खिताब अपने नाम किया है। लगभग पांच घंटे तक चले फाइनल में मरे ने मानसिक मजबूती और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए नोवाक को हरा दिया। इसके साथ ही 76 वर्षों बाद इंग्लैंड ग्रैंड स्लैम का सिंगल जीतने में कामयाब रहा। इसके पहले फ्रेड पेरी ने 1936 में यूएस चैंम्पियनशिप जीती थी।
जीत के बाद मरे ने कहा कि मेरे लिए यह जीत अविश्वसनीय है और मैं बेहद खुश हूं। उन्होने नोवाक की प्रशंसा करते हुए कहा कि नोवाक एक बेहद मजबूत खिलाड़ी है, उनके खिलाफ जीत हासिल करना शानदार है। लंदन ओलंपिक 2012 में इंग्लैंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले मरे ने कहा कि यह जीत बिल्कुल ही अलग है।
जीत के बाद मरे ने कहा कि मेरे लिए यह जीत अविश्वसनीय है और मैं बेहद खुश हूं। उन्होने नोवाक की प्रशंसा करते हुए कहा कि नोवाक एक बेहद मजबूत खिलाड़ी है, उनके खिलाफ जीत हासिल करना शानदार है। लंदन ओलंपिक 2012 में इंग्लैंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले मरे ने कहा कि यह जीत बिल्कुल ही अलग है।
वहीं मैच के उपविजेता खिलाड़ी जाकोविक ने कहा कि मरे इस जीत के योग्य हैं उन्होंने शानदार खेल दिखाया। मैं इस हार से निराश हूं पर जब मैं अपने प्रदर्शन पर नजर डालता हूं तो मुझे लगता है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, मैं मरे को जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।
इस जीत के साथ एंडी मरे ने रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हो गये हैं। जबकि पहले स्थान पर रोजर फेडरर, दूसरे स्थान पर नोवाक जोकोविक हैं।
मरे ने इतिहास के उन खिलाडि़यों में से हैं जिन्होने चार ग्रैंड स्लैम में हार का सामना किया, उन्होने 2011 में आस्ट्रेलियन ओपेन, 2008 में यूएस ओपन, 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन और इस वर्ष विंबल्डन में के फाइनल में जगह बनायी पर जीतने में कामयाब नहीं हो सके।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
