For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सेना ने मुक्‍केबाजों को डब्ल्यूएसबी में खेलने से रोका

नयी दिल्ली। विश्व मुक्केबाजी सीरीज (डब्ल्यूएसबी) की भारतीय फ्रेंचाइजी को अपने मुक्केबाजों को डब्ल्यूएसबी में खिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि भारतीय सेना से जुड़े उसके मुक्केबाजों को सेना ने इस पेशेवर प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। इस रक्षा सेवा विभाग में काम कर रहे सभी मुक्केबाजों में सेना से जुड़े मुक्केबाजों को मुंबई फाइटर्स से अनुबंध करने का मौका नहीं मिला क्योंकि उनका विभाग उन्हें अनापत्ति पत्र देने में विलंब कर रहा है।

टांसइंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मुंबई फाइटर्स फ्रेंचाइजी में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदकधारी अखिल कुमार और पूर्व एशियाई चैम्पियनिशप कांस्य पदकधारी जितेंदर कुमार शामिल हैं। टीम प्रबंधन सेना के मुक्केबाजों से जुड़ना चाहते हैं और अब उसने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) से मदद मांगी है जिसके महासचिव ब्रिगेडियर पी के मुरलीधरन राजा सेना से जुड़े हुए हैं।

आईबीएफ के अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि नौ सेना और वायु सेना को अपने मुक्केबाजों को डब्ल्यूएसबी के लिये रिलीज करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन सेना से समस्या हो रही है। वे कहते हैं कि हम अपने मुक्केबाजों को चोटिल नहीं होने देना चाहते क्योंकि डब्लयूएसबी में मुक्केबाजों के लिये हेड गार्ड नहीं है लेकिन ऐसा चलता है और सेना के मुक्केबाजों को इसके बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+